छत्तीसगढ़

संजय अग्रवाल समेत तीन नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है. इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय शुक्ला और इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है. संजय अग्रवाल को हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

इस फैसले के बाद तीनों पदाधिकारियों को शासन स्तर पर राज्य मंत्री के समकक्ष दर्जा और सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है. सरकार के इस निर्णय को राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button