Dhvajarohan : नगर निगम, पाठ्यपुस्तक निगम, जनसंपर्क संचालनालय में फहराया तिरंगा |

Dhvajarohan : नगर निगम, पाठ्यपुस्तक निगम, जनसंपर्क संचालनालय में फहराया तिरंगा

Dhvajarohan : Tricolor hoisted in Raipur Municipal Corporation, Textbook Corporation, Directorate of Public Relations

Dhvajarohan

रायपुर/नवप्रदेश। Dhvajarohan : नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज आरोहण के तत्काल पश्चात महापौर ढेबर सहित सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे, आयुक्त प्रभात मलिक, एमआईसी सदस्य सुन्दर जोगी, आकाश तिवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकान्त राठौड़, जोन दो अध्यक्ष बंटी होरा, एल्डरमेन शमसुल हसन, अफरोज अंजुम, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पुलक भट्टाचार्य, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक एसके सुंदरानी की उपस्थिति में सामूहिक राष्ट्रगान किया। भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

महापौर ने समस्त राजधानीवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई दी। महापौर ढेबर ने कहा कि कोरोना काल में नगर निगम रायपुर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने जो कार्य कर दिखलाया है, उससे नगर निगम रायपुर का सम्मान काफी बढ़ा है।

Dhvajarohan : Tricolor hoisted in Raipur Municipal Corporation, Textbook Corporation, Directorate of Public Relations

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मुख्यालय में शैलेश नितिन त्रिवेदी ने किया ध्वजारोहण

रायपुर के पेंशनबाड़ा में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परिसर स्थित छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मुख्यालय में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ठीक 7 बजे निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह, महाप्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय सहित कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए देश के हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी बलिदानी दी थी। उन्हीं की बदौलत यह आजादी हमें मिली है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्हें याद कर मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है। उन्होंने कहा कि कहा कि राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर तबकों को सशक्त बनाने, गांवों को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसानों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए लागू की गई योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आनेे लगे हैं।

Dhvajarohan : Tricolor hoisted in Raipur Municipal Corporation, Textbook Corporation, Directorate of Public Relations

जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त डॉ.एस. भारतीदासन ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त सह संचालक जनसम्पर्क डॉ.एस. भारतीदासन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक द्वय जे. एल. दरियो एवं श्री उमेश मिश्रा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed