DA And Arrears : कर्मचारियों को DA मिलना तय, वित्त मंत्रालय की लगी मुहर, मिलेगा बचा हुआ एरियर भी...

DA And Arrears : कर्मचारियों को DA मिलना तय, वित्त मंत्रालय की लगी मुहर, मिलेगा बचा हुआ एरियर भी…

नई दिल्ली, नवप्रदेश। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। अब वित्त मंत्रालय ने बढ़े हुए डीए पर अपनी आखरी मुहर लगा दी है।

वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया (DA And Arrears) है। अब केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ा हुए DA जुड़कर आएगा।

केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों के DA को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। DA में यह बढ़ोत्तरी जनवरी 2023 से जून 2023 तक के लिए किया गया है।

DA में बढ़ोत्तरी के बाद अब केन्द्रीय कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च का कुल 3 महीने का एरियर मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा की गई इस बढ़ोत्तरी से तकरीबन 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। डीए में की गई इस बढ़ोत्तरी पर सरकार के ऊपर 12815 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ (DA And Arrears) बढ़ेगा।

कैसे होता है कैलकुलेशन?

कर्मचारियों के डीए को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। महंगाई दर को दखते हुए केन्द्र सरकार डीएम में इजाफा करती है। महंगाई जितना ज्यादा होगी डीएम में इजाफा भी उतना ही होगा।

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना श्रम ब्यूरो के द्वारा किया जाता है और कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स के आधार पर इसकी गणना की जाती (DA And Arrears) है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA में हुई बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी। इसे समझने के लिए मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है। 38 फीसदी के हिसाब से डीए 6840 रुपये बनता था वहीं 42 फीसदी होने के बाद 7560 रुपये बनेगा। 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारी की सैलरी में हर माह 720 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *