Covid Mahamari : रिटायर कर्मचारियों को इस तरह मिलेगा विशेष लाभ... |

Covid Mahamari : रिटायर कर्मचारियों को इस तरह मिलेगा विशेष लाभ…

Covid Mahamari: Retired employees will get special benefits like this...

Covid Mahamari

नई दिल्ली। Covid Mahamari : अगर आपके परिवार में कोई केंद्र सरकार सेवा में है और बीते डेढ़ साल में रिटायर हुए हैं तो उनको बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को बीते डेढ़ साल के महंगाई भत्ते (महंगाई भत्ता, डीए) की बढ़ी दर का फायदा देने का ऐलान किया है। उन्हें फायदा ग्रेच्युटी और छुट्टी का नकदीकरण के पेमेंट में होगा। इस फैसले से उनकी रिटायरमेंट पर मिलने वाली रकम खासी बढ़ जाएगी।

बता दें कि कोविड 19 सर्वव्यापी महामारी (Covid Mahamari) के कारण केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 के बीच डीए की बढ़ोतरी फ्रीज कर दी थी। सरकार का कहना था कि कोविड महामारी के इलाज के इंतजाम के लिए उसे अतिरिक्त फंड चाहिए। डीए की रकम इस काम में मदद करेगी। सरकार ने दूसरे तरीकों से भी कोविड के लिए अलग से फंड बनाया था। इसके बाद जुलाई 2021 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इकट्ठा 11 फीसद की बढ़ोतरी कर दी। इससे मौजूदा डीए दर 17 फीसद से बढ़कर 28 फीसद हो गई।

बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू

सरकार ने यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू की। डीए में इससे पहले हर छमाही जो बढ़ोतरी हो रही थी, उसके बारे में कोई फैसला नहीं हुआ था। इसीलिए केंद्रीय कर्मचारी डीए का डेढ़ साल का एरियर भी मांग रहे हैं। जेसीएम स्टाफ पक्ष के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि यह उनका अधिकार है। उनकी सैलरी का हिस्सा है। इसे नहीं रोका जा सकता।

बढ़े डीए का फायदा देना अच्छा फैसला

डीए का कैलकुलेशन करने वाले एजी ऑफिस, ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष एचएस तिवारी की मानें तो सरकार को एरियर देने पर विचार करना चाहिए। हालांकि उसने बीते डेढ़ साल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बढ़े डीए का फायदा देकर सही फैसला किया है। तिवारी के मुताबिक इन कर्मचारियों को 01.01.2020(4%), 01.07.2020 (3%) और 01.01.2021(4%) डीए स्लैब का फायदा मिलेगा।

एरियर नहीं देगी सरकार

भारत सरकार में एडिनल सेक्रेटरी एनी जी मैथ्यू के मुताबिक (Covid Mahamari) इस दौरान का एरियर नहीं मिलेगा। लेकिन रिटायर कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और छुट्टी का नकदीकरण की रकम बढ़ जाएगी।

कितना मिलेगा फायदा

मैथ्यू के मुताबिक जो कर्मचारी 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2020 के बीच रिटायर हुए हैं। उनकी ग्रेच्युटी और छुट्टी का नकदीकरण का कैलकुलेशन डीए की 21 फीसद दर के हिसाब से होगा। वहीं 01.07.2020 से 31.12.2020 के बीच रिटायरमेंट वालों को 24 फीसद और 01.01.2021 से 30.06.2021 को 28 फीसद की दर से पेमेंट होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *