कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बंगले में महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा है, मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती…

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बंगले में महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा है, मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती…

Congress leader Umang Singhar, Suicide by hanging in a women's bungalow,

Congress leader Umang Singhar

-मृतक महिला पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के भोपाल के शाहपुर स्थित बंगले में रह रही थी

भोपाल। Congress leader Umang Singhar: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक महिला ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस महिला ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई और महिला के पर्स से एक सुसाइड नोट बरामद किया।

महिला जांच अधिकारी रिंकू जाटव ने बताया कि 39 वर्षीय सोनिया भारद्वाज हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम संजीव कुमार है। मृतक महिला पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के भोपाल के शाहपुर स्थित बंगले में रह रही थी। रविवार को महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि, एक महिला द्वारा पूर्व मंत्री के घर फांसील लगाकर आत्महत्या की खबर से मध्य प्रदेश में सियासी माहौल गर्म हो गया है।

महिला ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?

जिस कमरे में महिला ने फांसी लगाई थी वहां से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें महिला ने लिखा, मुझे तुम्हारी जिंदगी में जगह चाहिए थी। मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती। गुस्सा बहुत है लेकिन कोई जवाब नहीं। साथ ही महिला ने अपने बच्चे के बारे में लिखा, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं, लेकिन तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सकती। मैं आप से प्रेम करती हूँ इसमें कहा गया है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं।

पुलिस घटना की जांच कर रही है

फिलहाल पुलिस महिला की आत्महत्या की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। महिला पिछले 25 दिनों से बंगले में रह रही थी। जांच के बाद ही इस महिला और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बीच क्या संबंध थे? इसका खुलासा किया जा सकता है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भदौरिया ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था।

महिला का एक 18 साल का बेटा भी है। सूत्रों के मुताबिक महिला नहीं चाहती थी कि उमंग सिंघार उनके विधानसभा क्षेत्र में जाए। लेकिन वह दो-तीन दिन पहले निर्वाचन क्षेत्र गए थे। तो उमंग सिंघार ने कहा, मैं खुद परेशान हू वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी उसने ऐसा क्यों किया? समझ से परे है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *