Cock Fight : मुर्गाें की लड़ाई और मालिक की मौत, अब कोर्ट में हाजिर होगा ये मुर्गा |

Cock Fight : मुर्गाें की लड़ाई और मालिक की मौत, अब कोर्ट में हाजिर होगा ये मुर्गा

Cock Fight, telangana cock fight, rooster kill owner, navpradesh,

cock fight

 हैदराबाद। Cock Fight : मुर्गों की लड़ाई से जुड़ा यह वाकय हकीकत है। इस घटना में मुर्गे का मालिक मारा गया और कई लड़ाई (Cock fight) जीत चुका मुर्गा पुलिस की हिरासत में है। संभवतया उसे मुकदमे का सामना भी करना पड़े। इस मुर्गे की उम्र करीब दो से तीन साल है। इस मुर्गे ने अपने मालिक को 22 फरवरी को पांच फाइट जीताकर दिया। लेकिन उसी दिन धोखे अपने मालिक की जान ले ली।

दअरसल उसे पालने वाला मुर्गों की लड़ाई का शौकीन था। वह लड़ाई के लिए मुर्गों को प्रशिक्षण देने  को लेकर भी चर्चित था। 22 फरवरी को वह अपने उक्त मुर्गे को लेकर मुर्गों की लड़ाई (Cock fight) वाली जगह पर पहुंचा। वहां उसने उस मुर्गे को दूसरे मुर्गे से लड़ने के लिए जमीन पर रखा ही कि वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा।

इसी दौरान उसने अपने पैर में बांधे गए तीन इंच लंबे चाकू से अपने मालिक सथाई के जांघ व पेट के बीच वार कर दिया। उसके नाखून से काफी जगह फट गई। मुर्गे का मालिक सथाई का काफी खून बह गया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मामला तेलंगाना के गोपालपल्ली पुलिस स्टेशन अंतर्गत इलाके का है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने चाकू व मुर्गे को बरामद कर लिया है। मुर्गे को कस्टडी में एक दिन थाने में रखा बाद  में एक पोल्ट्री फार्म में उसे शिफ्ट कर दिया। यदि कोर्ट ने ऑर्डर दिया तो मुर्गे को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सथाई ने यह मुर्गा 10 हजार रुपए में खरीदा था। सथाई की पत्नी बीड़ी बनाती है। उनकी दो बेटियां है।    

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *