CM Salutes Mother Teresa : मदर टेरेसा बनी हजारों अनाथ और असहाय लोगों का सहारा – सीएम भूपेश बघेल

CM Salutes Mother Teresa : मदर टेरेसा बनी हजारों अनाथ और असहाय लोगों का सहारा – सीएम भूपेश बघेल

CM Salutes Mother Teresa,

रायपुर, नवप्रदेश। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की पुण्यतिथि 5 सितंबर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

वे हजारों अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं। पीड़ितों और दीन-दुखियों के प्रति उनकी सेवा भावना से प्रेरित होकर हजारों लोग सेवा के क्षेत्र में आगे आए। दीन-दुखियों के प्रति करुणा, ममता और आत्मीयता की भावना के कारण उन्हें मदर एवं संत के रूप में याद किया जाता है। उनका जीवन सदा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *