CG WEATHER UPDATE: आज से प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में बौछार के आसार

CG WEATHER UPDATE:रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के दौर के बीच मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान जताया है। हालांकि कुछ जिलों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। पोंडी बचरा में सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कुसमी में 8, दौरा कोचली में 6, जबकि राजपुर, बिलासपुर, सूरजपुर और रामचंद्रपुर में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जनकपुर-भरतपुर, रामानुजगंज, बिहारपुर और प्रेमनगर में 4-4 सेंटीमीटर बारिश हुई।
अंबिकापुर, कोटाडोल, प्रतापपुर, जगदौरी-टुंड्रा, दरिमा, बेलगहना, सोनहत, बिल्हा, पामगढ़, खड़गवा, मस्तूरी, लटोरी, उदयपुर और रघुनाथनगर में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
इन जिलों में मध्यम बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर को रायगढ़, बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है।
रायपुर में छाए रहेंगे बादल
राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।
- Raipur Police Commissionerate: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, 6.31 करोड़ की जब्ती, 190 गिरफ्तार
- SBI Research: लगेगा बड़ा झटका: SBI के शोध का दावा- दिसंबर में RBI रेपो दर में कर सकता है भारी बढ़ोतरी
- Voter list controversy India: वोटर लिस्ट से हटाए गए 13 करोड़ लोगों में कौन-कौन हैं? सीईसी ने पहली बार बताया… कैसे दोबारा जोड़े नाम
- Cooperatives from Bastar: बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय: सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ
- Seva Jyoti Sankalp Chowk: तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : CM साय



