CG Heat Wave : बढ़ेगा गर्मी का पारा, यलो अलर्ट, CM ने दी चेतावनी

CG Heat Wave : बढ़ेगा गर्मी का पारा, यलो अलर्ट, CM ने दी चेतावनी

CG Heat Wave: Summer mercury will rise, yellow alert, CM warns

CG Heat Wave

रायपुर/नवप्रदेश। CG Heat Wave : अप्रैल महीने की शुरुआत में ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में गर्मी की तपिश बढ़ गई है। अधिकतम तापमान के बढ़ने से गर्मी भी बढ़ने लगी है। गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कें भी अब सुनसान नजर आ रही है। यहां तक कि रात में भी लू की स्थिति बनी रहती है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लेकर 43 डिग्री के ऊपर चला गया है।

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी इलाके लू की चपेट में

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी इलाके लू की चपेट छत्तीसगढ़ का मध्य और उत्तरी इलाका लू की चपेट में है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभागों में झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन पर असर दिखने लगा है। कुछ शहरों में तो रात को भी लू जैसे हालात बन रहे हैं। दो दिनों से रायपुर और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हीट वेव को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था सहित कई निर्देश दिए हैं।

चार संभागों में आज भी लू की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को भी लू की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। विभाग ने इस चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री ने लू से बचाव के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग (CG Heat Wave) और नगरीय निकायों को लू से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी अपनी तैयारी रखने को कहा गया है।

एक दिन पहले ऐसी थी गर्मी

रायगढ़ – 44.6

राजनांदगांव – 44

दुर्ग – 43.6

रायपुर – 43.4

बिलासपुर – 43

पेण्ड्रा रोड – 41

अंबिकापुर – 40

जगदलपुर – 38

(स्रोत: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से 20 अप्रैल की शाम जारी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में।)

अभी और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने ग्रीष्म लहर चलने (CG Heat Wave) को लेकर 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग के एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक एसके अवस्थी ने बताया कि आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। लू चलने के सवाल पर मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के आसपास पहुंचता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *