Uncategorized

Pratham Bafna : प्रथम बाफना बनाए गए प्रदेश कांग्रेस में संयुक्त महासचिव

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मीडिया विभाग की नई सूची जारी की है। इसके साथ ही संयुक्त सचिवों की भी नियुक्ति की गई है। सूची में ज्यादातर पुराने और अनुभवी नेताओं को तरजीह दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जारी लिस्ट में 19 नेताओं को प्रवक्ता और टीवी डिबेट के लिए 39 मीडिया पैनेलिस्ट बनाए गए हैं। वहीं 7 लोग मीडिया समन्वयक बनाए गए हैं। इसके अलावा संयुक्त महासचिवों की भी लम्बी लिस्ट जारी की गई है। इसमें 70 नेताओंं के नाम शामिल हैं।

इनमें एक नाम प्रथम बाफना (Pratham Bafna) का भी है, जिन्हें संयुक्त महासचिव बनाया गया है। दुर्ग जिले के अहिवारा निवासी प्रथम बाफना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त सचिव बनाए जाने पर कुलदीप जुनेजा, निर्मल कोषरे, धरम चंद बाफना, कैलाश नाहटा, झुमुक साहू, ओनी महिलांग, भरतलाल कुर्रे, जितेंद्र बाफना, निर्मल बोहरा, निलेश सखला, संतोष बागमार, व्यापार व सामाजिक क्षेत्र के अनेक लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button