देश

BREAKING: चुनावी बॉंड को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, SBI को फिर लगाई फटकार, कहा-इलेक्टोरल बॉन्ड पर कुछ भी न छुपाएं

-चुनावी बांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली। Supreme Court is strict regarding electoral bonds: सुप्रीम कोर्ट में एसबीआई को फिर फटकार लगाई है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम में सुनवाई करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पूरी जानकारी साझा क्यों नहीं कर रहा है?

चीफ जस्टिस ने एसबीआई से पूछा है कि वह चुनावी बॉन्ड (Supreme Court is strict regarding electoral bonds) को लेकर जानकारी क्यों छुपा रहा है, पूरी जानकारी देने में दिक्कत क्या है। वकील मुकुल रोहतगी फिक्की ने कहा कि आवेदन दायर किया गया है, वहीं सीजेआई ने कहा कि हमारे पास कोई आवेदन नहीं आया है। सीजेआई ने यह भी कहा कि फैसला सुनने के बाद बाद आप आए हो आप को कैसे सुन सकते हैं।

चुनाव आयोग ने दिए सीलबंद कवर की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के 12 अप्रैल, 2019 के अंतरिम आदेश के निर्देशानुसार, सीलबंद कवर में चुनावी बांड का डेटा दाखिल किया था।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को नोटिस जारी कर गुरूवार तक पूरी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए है, साथ ही एसबीआई को यह भी कहा गया कि जो भी आदेश दिया जा रहा है उसका पालन करने सख्त हिदायत दी है।

Hemant Dhote

लेखक: हेमंत धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्तित्व हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) वे निरंतर इस संस्थान के वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। हेमंत धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से पत्रकारिता पत्रकारिता की है। 'दैनिक नव प्रदेश' द्वारा इस विश्वविद्यालय के जनसंचार (Mass Communication) और पत्रकारिता के छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण (Internship) और रोजगार (Placement) के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिसमें संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में इनकी भूमिका रहती है।

Related Articles

Back to top button