Born Baby : कुत्ते ने नोच ली नवजात की लाश, Male या female पता नहीं… |

Born Baby : कुत्ते ने नोच ली नवजात की लाश, Male या female पता नहीं…

Born Baby: The dog scratched the corpse of the newborn, male or female is not known…

Born Baby

कवर्धा/नवप्रदेश। Born Baby : साल जाते-जाते एक बार फिर दिल दहला देने वाला नजारा सामने आया।मामला कवर्धा का है, जहां एक मासूम नवजात की लाश को कुत्ते ने लगभग नोच लिया। स्थिति यह है कि अब यह पता नहीं चल पाया है कि मृत नवजात लड़का है या लड़की।यह वीभत्स नजारा कवर्धा का है।

दरअसल, कवर्धा में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव (Born Baby) जिला अस्पताल के सामने नाली में पड़ा मिला है। शव को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुत्तों ने मिलकर शव को इतनी बुरी दुर्गती की थी कि यह भी पता नहीं सका कि वह लड़का था या लड़की का। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल के गेट के ठीक सामने नाली में नवजात का शव पड़ा हुआ था। कुत्तों को नाली में से कुछ नोचते देख आसपास के लोग पहुंचे तो पता चला। इसके बाद लोगों ने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि तब तक कुत्ते बच्चे के दाएं पैर सहित एक हिस्सा खा चुके थे। इसके चलते उसके लिंग की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करा रहे है। रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि शव लड़के का था या लड़की। अस्पताल के सामने शव (Born Baby) पड़ा होने के चलते आशंका है कि किसी ने वहीं से फेंका होगा। इसमें भी हम हर एंगल में जांच कर रहे हैं कि बच्चा भ्रूण था कि नवजात। ये सब जांच के बाद ही क्लीयर हो पाएगा। अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *