Boney Kapoor : बोनी कपूर के साथ हुआ साइबर क्राइम, खाते से उड़ी मोटी रकम

Boney Kapoor : बोनी कपूर के साथ हुआ साइबर क्राइम, खाते से उड़ी मोटी रकम

Boney Kapoor,

मुंबई, नवप्रदेश। प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ साइबर फर्जीवाड़े का मामला सामने आ रहा है। उनके खाने से करीब 4 लाख रूपए गायब हो गए।

प्रोड्यूसर ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े हर पहलू जांच रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर करीब 4 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया।

शिकायत के मुताबिक, नौ फरवरी को पांच फर्जी लेनदेन में उनके खाते से 3.82 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बोनी कपूर (Boney Kapoor) को पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकल गए हैं और उन्होंने इस बारे में बैंक से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत की।

जान्हवी कपूर के पिता ने पुलिस को बताया कि न तो किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी और न ही उन्हें इस बारे में कोई फोन आया।

पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि कपूर द्वारा कार्ड का उपयोग करने के दौरान किसी ने डेटा प्राप्त किया था। मिली जानकारी के अनुसार, कपूर के कार्ड से पैसे गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गए। फिलहाल जांच चल रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *