पीएम मोदी के जन्म दिन पर 20 दिन तक भाजपा चलाएगी सेवा और समर्पण अभियान, धर्म की रक्षा के लिए भाजपा का आव्हान

पीएम मोदी के जन्म दिन पर 20 दिन तक भाजपा चलाएगी सेवा और समर्पण अभियान, धर्म की रक्षा के लिए भाजपा का आव्हान

BJP will run service and dedication campaign for 20 days on PM Modi's birthday, BJP's call to protect religion

PM Birthday

रायपुर/नवप्रदेश। PM Birthday : 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान व धर्मांतरण करने वाले की गिरफ्तारी के विषय में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक एकात्म परिसर रजबन्धा मैदान में संपन्न हुई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक कार्यालयों में प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व (PM Birthday) की प्रदर्शनी लगायेंगे। दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरित करेंगे। युवा मोर्चा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाएगी। भाजपा कार्यकर्ता गरीब बस्तियों अनाथालय अस्पताल में फल वितरण करेगी। महिला मोर्चा सभी राशन दुकानों में राशन बैग वितरण करेगी।

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओ को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर उनके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में 20 वर्ष कार्यकाल 7 अक्टूबर को पूर्ण हो रहा है। इस अवसर को भाजपा सेवा और समर्पण अभियान (PM Birthday) के रूप में मनाएगी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री सदैव गरीब वंचित दलित आदिवासी पिछड़े एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा के महत्व तथा समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से जन जागरण अभियान चला जनता को जागृत करना है।

बैठक में कार्यकर्ताओं को साधते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा धर्मांतरण, देश की सभ्यता, संस्कृति व जड़ों को कमजोर करने प्रयास है। उन्होंने धर्मांतरण करने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए हजारों भाजपा कार्यकर्ता बलिदान देने के लिए तैयार है।

BJP will run service and dedication campaign for 20 days on PM Modi's birthday, BJP's call to protect religion
PM Birthday

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा धर्म रक्षकों के साथ खड़ी है उनको और उनके परिवार को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ प्रदेश में जो अग्नि प्रज्ज्वलित हुई है। उस मशाल को हम लक्ष्य प्राप्ति होने तक जलाए रखेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि राज्य सरकार धर्म विरोधी है और धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, परंतु भारतीय जनता पार्टी पीछे नहीं हटेगी। 15 सितंबर को भाजपा सभी थानों में धर्मांतरण की बात कहने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आवेदन देगी। 19 सितंबर को रायपुर के सभी 70 वार्ड में सुबह 9 बजे प्रभात फेरी निकालेगी और 21 सितंबर को रायपुर शहर जिला अंतर्गत प्रत्येक थानों में रायपुर जिला में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष 100 से ज्यादा की संख्या में जाकर गिरफ्तारी देंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *