BJP Counterattack On Corruption : साव ने कहा- जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा… जनता सब जानती है !

BJP Counterattack On Corruption : साव ने कहा- जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा… जनता सब जानती है !

BJP Said CM Bhupesh's Exposed :

BJP Said CM Bhupesh's Exposed :

0 भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग है जारी

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Counterattack On Corruption : चुनावी साल में सियासी वार-पलटवार तेज होता जा रहा है। खासकर भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में एक दूसरे से ज्यादा करप्ट बताने की होड़ मची हुई है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, पूरा देश जानता है कि, भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस है। जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने BJP Counterattack On Corruption : राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, पूरा देश जानता है कि, भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस है। जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा! प्रदेश में साढ़े 4 सालों में कांग्रेस ने जनता और गरीबों को लूटा है। लेकिन कुछ दिया नहीं, राज्य के साथ पुरे हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का रिकार्ड मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तोड़ा है! मुख्यमंत्री बघेल घोटालों का जवाब देने की जगह दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। इसका मतलब ये है कि, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार हुआ है! देश में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की सरकर ने भ्रष्टाचार के नाम पर बदनाम किया है!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर अटैक करते हुए कहा कि, कोयले में 25 रूपए प्रति ट्रक वसूली हो रही है। शराब दुकानों में दो काउंटर चल रहा है, इसमें से एक काउंटर का पैसा कांग्रेस के खजाने में जाता है। इसे आम आदमी भी जानता है, ED ने इसी पर कार्यवाही की है! जब छत्तीसगढ़ के आम लोग कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को जानने लगे तो ED हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेगी। जहां भ्रष्टाचार होगा, वहां ED कार्यवाही करेगी!

झूठ बोलता है प्रदेश का मुखिया – साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तीखे अंदाज में सीएम भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि, ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि, छत्तीसगढ़ भोले-भाले और सीधे-साधे लोगों का प्रदेश हैं। इस प्रदेश का मुखिया रोज झूठ बोलने का काम करता है और कोरा झूठ बोल रहा है! ऐसा झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री पूरे हिंदुस्तान में नहीं है!

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *