BJP Candidates For Lok Sabha Elections : आज आ सकती है BJP कैंडिडेट्स की लिस्ट, CG से इनका नाम तय

BJP Candidates For Lok Sabha Elections : आज आ सकती है BJP कैंडिडेट्स की लिस्ट, CG से इनका नाम तय

BJP Candidates For Lok Sabha Elections :

BJP Candidates For Lok Sabha Elections :

पहली बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में CG समेत 7 राज्यों के 100 से 150 प्रत्याशियों के नामों का हो सकता है एलान

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Candidates For Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए CEC की बैठक ख़त्म हो चुकी है। बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट आज आ सकती है, CG से इन उम्मीदवारों के नाम तय हैं। बैठक में शामिल होने PM मोदी भी रात 11 बजे से अलसुबह तक दिल्ली BJP मुख्यालय में मसरूफ रहे।

जानकारी के मुताबिक PM नरेंद्र मोदी बीती रात 11 बजे से अलसुबह साढ़े 3 बजे तक थे। बताते हैं कि 7 राज्यों के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर पार्टी नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक तक़रीबन 100 या 150 प्रत्याशियों की पहली सूची आज देर शाम या रात तक जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ से सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी पर फैसला लिया जा चुका है। हालांकि बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जो उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे वह चौंकाने वाली है। इसी तरह छत्तीसगढ़ से संभावित नामों में इन प्रत्याशियों की चर्चा है। कुछ की सीट बदली जा सकती है।

दुर्ग से विजय बघेल, कोरबा से सरोज पांडे समेत ये नाम चर्चा में

भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि लोकसभा में नामों पर चर्चा हुई है। सूत्र बता रहे हैं कि दुर्ग से विजय बघेल और कोरबा से चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत के खिलाफ सरोज पांडे चुनाव लड़ सकती हैं। सरोज पांडे का राज्यसभा का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है। विजय बघेल अभी दुर्ग से सांसद हैं।

सरगुजा से कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह का नाम है, जबकि रायगढ़ से आरपी साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर व रजनी राठिया का नाम है। जांजगीर से गुरुदयाल पाटले, कमलेश जांगड़े, वेदराम मनहरे, गुहाराम अजगले, विकास महतो, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, रजनीश सिंह, लखनलाल साहू का नाम चर्चा में है।

रायपुर से लक्ष्मी वर्मा, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता दावेदार हैं। वहीं महासमुंद से चंदूलाल साहू व चुन्नीलाल साहू प्रबल दावेदार हैं। कांकेर से भोजराज नाग, विकास मरकाम, या मोहन मंडावी और बस्तर से रूपसिंह मंडावी, सुभाऊराम कश्यप या महेश गागड़ा को मौका मिल सकता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *