अरपा उत्थान जागरुकता अभियान में हजारों लोग होंगे सहभागी

अरपा उत्थान जागरुकता अभियान में हजारों लोग होंगे सहभागी

नवप्रदेश संवाददाता
बिलासपुर। अरपा उत्थान जागरुकता अभियान में सरकारी विभागों के 5 हजार कर्मचारी व एक हजार श्रमिकों की ड्यूटी लगाई गई है। छठघाट से अभियान की शुरुआत 11 व 12 जून को किया जाएगा।
अरपा नदी को बचाने आम जनता के साथ ही सरकारी स्तर पर भी कोशिशें शुरु हो गई है। 11 व 12 जून को छठघाट तोरवा की सफाई से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में आम जनता व सामाजिक संगठनों की सहभागिता के अलावा जिला पंचायत से 1000 लेबर 500 कर्मचारी सहित 25 नग ट्रेक्टर टाली सहित घमेला, गैती एव फावड़ा 1000 नग दिये जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा 2000 कर्मचारी सहित 4 नग जेसीबी 8 नग डम्पर, 4 नग टे्रक्टर, धमेला, गैती, फावडा 1000, डस्टबिन 20 नग, हाथठेला 10 नग, सफाई कर्मचारियों को गमबुट मास्क दस्ताना पेयजल हेतु पानी के टैकर्स, रिस्ट बैंड 1000 नग, टेंट व्यवस्था स्वच्छता एवं रेनवाटर हार्वेस्ंिटग के पाम्पलेट जिला होम गार्ड द्वारा 100 कर्मचारी, 20 गोताखोर, धमेला, गैती एव फावडा 100 नग, कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 कर्मचारी, 50 पुलिस व महिला बल सुरक्षा की सभी समाग्री के साथ, कार्यालय वनमंडल द्वारा 500 कर्मचारी, वितरण हेतु 400 छोटे पौधे, वृक्षारोपण हेतु बडे पोधे सहित 100 नग टी गार्ड, कार्यालय जिला उद्योग द्वारा 20 कर्मचारी,टी शर्ट 200 नग प्रिंट लोगो सहित, कार्यालय स्वास्थ्य अधिकारी व विभाग द्वारा 20 कर्मचारी, कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सुविधाएं हेल्थ कैंप एवं एबुलेंस की व्यवस्था,कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 1000 कर्मचारी जलकुंभी निकालने का कार्य, कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 100 कर्मचारी जो आयोजन में भग लेने वाले सदस्यों को पीने का पानी उपलब्ध कराना पानी बाटल 1000 नग मटके की व्यवस्था 100 नग, कार्यालय जिला सहायक संचालक श्रम विभाग द्वारा 100 कर्मचारी जलकुंभी को निकालने का कार्य,कार्यालय अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा 100 कर्मचारी, 200 नग घमेला,गैती एवं फावडा उपलब्ध कराना,कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा 100 कर्मचारी,200 नग घमेला,गैती एवं फावडा, कार्यालय संयुक्त संचालक मत्स्य विभाग द्वारा 50 कर्मचारी, 50 मछुवारों की व्यवस्था जाल सहित, कार्यालय मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग द्वारा 100 कर्मचारी नदी से गाद निकालने हेतु 2 जेसीबी व 4डम्फर ,कार्यालय उपसंचालक उद्यान विभाग द्वारा 50 कर्मचारी, 500 नग फलदार पौधे उपलब्ध कार्यालय उपसंचालक कशि विभाग 200 कर्मचारी 100 नग फलदार पौधे,कार्यालय खनिज विभाग द्वारा 20 कर्मचारी नदी से गाद निकालने हेतु 2 जेसीबी व 4 डम्पर उपलब्ध, कार्यालय संयुक्त संचालक खादय विभाग में 200 कर्मचारी व कार्यक्रम स्थल पर स्वलपाहार व फलाहार की व्यवस्था व सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 100 कर्मचारी जलकुंभी निकालने हेतु दिया जाएगा। कुल मिलाकर चार हजार नौ सौ दस कर्मचारी इस आयोजन को सफल बनाने में लगेंगे।
अरपा के संवर्धन और विकास के लिए 11 और 12 जून को जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले अभियान अरपा उत्थान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय अधिकारियों के साथ छठघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तैयारी के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *