छत्तीसगढ़देश

BREAKING: फेम इंडिया की रिपोर्ट में ताम्रध्वज साहू सर्वश्रेष्ठ मंत्री

9 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवार्ड

रायपुर/नई दिल्ली/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh)  के गृह तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री (minister) ताम्रध्वज साहू (tamradhwaj sahu) को ‘फेम इंडिया (fame india) सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड-2019′ (best minister) से नवाजा जाएगा। 9 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मंत्री, केंद्र सरकार के मंत्रियों के अलावा देश के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि फेम इंडिया मैगजीन द्वारा सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर ‘सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019’ नाम से सर्वे कराया गया था।

इसमें छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के गृह तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू (tamradhwaj sahu)  ‘योग्य’ कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ मंत्री (best minister) के तौर पर चुने गए। इस सर्वे को आठ बिंदुओं को आधार मानकर किया गया था,  जिनमें व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, दूरदर्शिता, लोकप्रियता, कार्यशैली व कार्य के परिणाम शामिल थे। सर्वे में विभिन्न श्रेणियों में देश भर के कुल 21 मंत्रियों का चयन किया गया।

2018 में साहू चुने गए थे जिम्मेदार सांसद

वर्ष 2018 में फेम इंडिया (fame india) मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त सर्वे में ही ताम्रध्वज साहू को जिम्मेदार सांसद कैटेगरी में चुना गया था। तब वे दुर्ग संसदीय क्षेत्र से सांसद थे।

विभिन्न श्रेणियों में चुने गए 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों की सूची

क्र.- राज्य- मंत्री- श्रेणी

1-छत्तीसगढ़- ताम्रध्वज साहू- योग्य

2- गुजरात- प्रदीप सिंह जडेजा-असरदार

3- उप्र- केशव प्रसाद मौर्य- प्रभावशाली

4- महाराष्ट्र- सुधीर मुनगंटीवार- अनुभवी

5- बिहार- नंदकिशोर यादव- सक्रिय

6- उत्तराखंड- मदन कौशिक- सरोकार

7- झारखंड-सीपी सिंह- कर्मयोद्धा

8- असम- हेमंत विस्वा शर्मा- लोकप्रिय

9- हिमाचल प्रदेश- महेंद्र सिंह- क्षमतावान

10- हरियाणा–विपुल गोयल- चर्चित

11- पश्चिम बंगाल-फरहद हकीम- ऊर्जावान

12- दिल्ली -मनीष िससौदिया- शख्सियत

13- केरल- डॉ. थॉमस इस्साक- आदर्श

14- पंजाब- मनप्रीत बादल- जागरूक

15- सिक्किम -बेदू सिंह पंत- बेजोड़

16- ओडिशा-प्रताप जेना- कामयाब

17- गोवा-विश्वजीत राणे-प्रतिभाशाली

18- मध्य प्रदेश-जीतू पटवारी- कर्मठ

19- राजस्थान- रघु शर्मा- कर्मठ

20-अरुणाचल प्रदेश -चाउना मेन- प्रेरक

21- तमिलनाडु -डॉ. सी. विजय भास्कर-विकासशील

Related Articles

Back to top button