Salasar Green City Robbery Case : टीकाकरण वाले बन लूट गए थे घर , बंटी-बबली गिरफ्तार ....

Salasar Green City Robbery Case : टीकाकरण वाले बन लूट गए थे घर , बंटी-बबली गिरफ्तार ….

रायपुर / नवप्रदेश | राजधानी रायपुर में दिनों पूर्व दो अज्ञात लोगों द्वारा टीकाकरण करने वाले बन घर अंदर घुस कर लूट क्र भाग जाने की खबर सामने आई थी | मामला रायपुर के फ्लैट नंबर एफ-605 सालासार ग्रीन सिटी, (Salasar Green City) सरोना रायपुर का है |

जानकारी के मुताबित फ्लैट नंबर एफ-605 सालासार ग्रीन सिटी (Salasar Green City) मे रहने वाले सजिव कुमार का है | लूट के दिन सजीव कुमार ऑफिस कार्य से बाहर गए हुए थे | उक्त फ्लैट में केवल उनकी पत्नी धर्मशीला और उनका 16 वर्षीय पुत्र था |

डी.डी. पुलिस थाने के लिखाई गई एफ़.आई.आर. के मुताबित 02 जुलाई को करीबन दोपहर 4:40 बजे महिला अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ घर पर थी एवं उनके पति संजीव कुमार ड्यूटी पर गए हुए थे |

थोड़ी देर बार घर का डोर बैल बजने पर महिला के दरवाजा खोलने पर सामने दो अज्ञात व्यक्तियों एक पुरुष एवं एक महिला जिन्होंने हेलमेट पहना हुआ था खड़े थे | अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पूछने पर बताया गया की वह दोनों कोरोना वैक्सीन टीकाकरण करने के लिए आए है |

जवाब में महिला ने बताया की उनको वैक्सीन के दोनों डोस लग चुके है | जिसपर अज्ञात लोगों ने उनके पति के संबंध में पूछा जिसपर महिला ने पति को भी दोनो डोस लग जाने की बात कही |

बाद में दोनों अज्ञात युवक युवति द्वारा पानी माँगा गया | महिला ने उन्हें पानी देते हुए उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा | जिसके बाद दोनों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिला को अंदर डक्का मार कर गिरा देने के बाद महिला और उनके बेटे हो रूम में बंद कर दिया |

हल्ला करने पर चाक़ू दिखाते हुए बेटे को जान से देने की धमकी दी | अज्ञात युवती द्वारा कमरे में घुस पर कीमती गहनों समेत बेटे का लैपटॉप और आई.पैड ले लिया गया | लूट के बाद बाहर निकलकर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था |

महिला के चिल्लाने पर पड़ोसियों द्वारा आवाज सुन कर घर का दरवाजा खोला गया |

डी.डी. पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा धारा 342, और धारा 394 के तहत लूट का मामला दर्ज़ किया गया था | जिसके बाद रायपुर साइबर पुलिस टीम , थाना डी.डी. पुलिस टीम, सी.एस.पी. पुरानी बस्ती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था |

जांच टीम द्वारा लगातार तबदीश करने पर अज्ञात लुटेरों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाले एक्टिवा वाहन के नंबर से उसके मालिक का पता लगा कर | किन लोगों दवरा उसका उपयोग किया गया इस बात का पता कर उनके द्वारा बताए गए पेहचान के आधार पर आरोपियों को रत्नागिरी में पाया गया |

जिसके बाद एक टीम बना कर रत्नागिरी भेजा गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया | आरोपिय पुरुष का नाम इरसाद और आरोपी महिला आयशा है | पुलिस द्वारा बताया गया की दोनों मंगेतर हैं | इनकी आपस में शादी होने वाली थी | आरोपियों के पास से सोने के जेवरात, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया है |

गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है |

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *