राजनीति

Big Political change : शाह-नड्डा के बीच मीटिंग…तो यह महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तयारी…?

नई दिल्ली। Big Political change : महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उथल-पुथल होता नजर आ रहा है। शिवसेना विधायकों के बागी होने की खबरों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच बैठक हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ भी शाह और नड्डा की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में महाराष्ट्र में सरकार बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

शिंदे नहीं हैं मुंबई में

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नड्डा के आवास (Big Political change) पर दोनों नेताओं की यह मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ऐसी खबरें सामने आईं कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं।

पाटिल महाराष्ट्र सरकार को गिराने में भूमिका निभाएंगे ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात से ही एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 10 से 12 विधायक संपर्क में नहीं हैं। उद्धव ठाकरे ने आज वर्षा बंगले पर शिवसेना के विधायकों की बैठक बुलाई है. ऐसे में अगर ये विधायक वहां नहीं पहुंचते हैं तो महाविकास अघाड़ी सरकार के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ सूरत के किसी होटल में रुके हैं और बीजेपी के संपर्क में हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी आर पाटिल के संपर्क में हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पाटिल महाराष्ट्र सरकार को गिराने में भूमिका निभाएंगे ?

कई शिवसेना विधायक संपर्क में नहीं: राउत

शिवसेना नेता संजय राउत (Big Political change) ने कहा कि यह सच है कि विधान परिषद चुनाव के बाद सोमवार की रात कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पार्टी अब उनमें से कुछ तक पहुंचने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनके साथ संपर्क हो गया है। हालांकि, राउत ने शिंदे के साथ जाने वाले विधायकों की संख्या के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

Related Articles

Back to top button