छत्तीसगढ़

Cycle Distribution : स्कूल के छात्रों को मिली नई उड़ान, साइकिल वितरण से पढ़ाई का सफर होगा आसान

रिपोर्टर – साहिर राज लहरे

जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र स्थित शासकीय हाई स्कूल करनौद में छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित (Cycle Distribution) किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपकर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी रही।

साइकिल मिलने से खासकर दूरदराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इससे उनकी पढ़ाई में दूरी की बाधा कम होगी और स्कूल तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।

शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Cycle Distribution

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़कर रखना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगी।

Cycle Distribution
Cycle Distribution

जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू, गन्नू डड़सेना, सरपंच प्रतिनिधि शैलेंद्र डड़सेना, दुर्गा डड़सेना, राजेश्वरी कुंभकार, जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष पुष्पा देवांगन, प्राचार्य शिव पटेल, शिक्षक ओमकार सिंह पैकरा, संजय कुर्रे, मल्लिका विश्वास और देव कुमार उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा के माध्यम से जीवन में सफलता हासिल करने का संदेश दिया।

साइकिल मिलने से खिले विद्यार्थियों के चेहरे Cycle Distribution

साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने शासन की इस पहल के लिए आभार जताया और नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

शिक्षा से जुड़े सपनों को मिलेगी नई रफ्तार

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते (Cycle Distribution) हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसी योजनाएं बच्चों के सपनों को साकार करने और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।

Related Articles

Back to top button