छत्तीसगढ़

Naxalite Encounter : DRG जवानों के साथ मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली ढेर

इस पर क्रमश: 5 और 1 लाख का इनाम था, कई नक्सली घायल होने का दावा

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 6 लाख रुपए की इनामी 2 महिला माओवादियों को ढेर कर दिया है। उनकी बॉडी भी रिकवर कर ली गई है। फिलहाल जवान अभी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं।

इलाके की सर्चिंग की जा रही है। फरार व घायल नक्सली कैडरों की तलाश अभी जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, नक्सल प्रभावित गोंडेरास गांव के पीएस अरनपुर जंगल में भारी संख्या में माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार रात में ही डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे जब जवान इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायर (Naxalite Encounter) कर दिया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। उनकी शिनाख्त एरिया कमेटी मेंबर (ACM) हिड़मे कुहरामी (30) और चेतना नाट्य मंडली अध्यक्ष (CNM) पोज्जा के रूप में हुई है। हिड़मे पर 5 लाख रुपए तो वहीं पोज्जा पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि, जवानों ने घटना स्थल से भारी संख्या में नक्सल सामन भी बरामद किया है।

कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल था : एसपी

दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, ये दोनों महिला नक्सली पिछले कई सालों से संगठन में जुड़कर काम कर रही थीं। हत्या, लूट, आगजनी, माओवाद संगठन का विस्तार, पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना, जैसी कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रही हैं। इन दोनों का एनकाउंटर एक बड़ी सफलता है। अब इलाका थोड़ा शांत होगा। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ (Naxalite Encounter) में कई नक्सली घायल भी हुए हैं।

Related Articles

Back to top button