Bastar Lok Sabha 2024 Voting : चुनाव में नक्सलियों का खौफ, फ़ोर्स की हिफाज़त और मतदाताओं का जोश दिखा

Bastar Lok Sabha 2024 Voting : चुनाव में नक्सलियों का खौफ, फ़ोर्स की हिफाज़त और मतदाताओं का जोश दिखा

Bastar Lok Sabha 2024 Voting :

Bastar Lok Sabha 2024 Voting :

बीजापुर में हुए ब्लास्ट में जवान शहीद, 3 बजे तक 58.14% वोटिंग, बीजापुर में UBGL सेल ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, पोलिंग बूथ से 500 मीटर की दुरी पर हुआ हादसा

बस्तर/नवप्रदेश। Bastar Lok Sabha 2024 Voting : चुनाव में नक्सलियों का खौफ, फ़ोर्स की हिफाज़त और मतदाताओं का जोश दिखा। नारायणपुर के अबूझमाड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, सुबह से दुधमुहे बच्चों को लेकर पहुंचीं महिलाएं, कंदाडी और आलवर में लगी लंबी कतार लगी रही।

हितावर और मसेनार पोलिंग बूथ में सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता वोट करने के लिये लंबी कतार में अपनी बारी का इंतज़ार करते दिखे। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के सिंगोड़ीतराई को आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक बनाया गया है।

वोटिंग के बाद मतदाता स्याही का निशान दिखाते हुए सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाते रहे सभी वर्ग के मतदाता। बस्तर IG सुंदरराज पी और संभाग कमिश्नर श्याम धावड़े ने भी सेल्फी ली। बीजापुर में थर्ड जेंडर वोटर्स ने भी जोश खरोश से मतदान किया।

बीजापुर जिले के नरोनापल्ली मतदान केंद्र-35 में थर्ड जेंडर वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद सभी ने ग्रुप फोटो भी खींचा। सुकमा जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र और नक्सली कमांडर हिड़मा के पैतृक गांव पूवर्ती में सन्नाटा पसरा रहा। बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा अपने गृह ग्राम नागारास में वोट डालकर निकले।

सीआरपीएफ जवान घायल

जानकारी के मुताबिक़ ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल CRPF-196 बटालियन का जवान शहीद हो गया। CRPF के कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए वे एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में हुए I ED ब्लास्ट में CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी घायल हुए हैं। उनके बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के ​​​​​​​धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा।

हादसे पर सीएम साय ने खेद जताया

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा “बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

महेश कश्यप बोले- कवासी का मानसिक संतुलन बिगड़ा

बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि, बस्तर और कोंडागांव के कुछ पोलिंग बूथ में EVM मशीन खराब होने की सूचना मिल रही है। इंजीनियर देख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कवासी लखमा को लेकर कहा कि, उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। कुछ भी बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पूरे बस्तर का मुद्दा है। कुछ लोग समाज को खंडित करने का काम कर रहे हैं।

दो विधानसभा क्षेत्रों में ही 5 बजे तक मतदान

बस्तर लोकसभा सीट में विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। इनमें जगदलपुर और बस्तर क्षेत्र में ही सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि बाकी दंतेवाड़ा, कोंटा (सुकमा), नारायणपुर, कोंडागांव, चित्रकोट और बीजापुर में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वोटिंग होगी। इन विधानसभा के अधिकांश पोलिंग बूथ अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं।

मतदान की प्रमुख बातें

0 दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में 70.93 प्रतिशत हुआ है। वहीं सबसे कम वोटिंग 35.06​​​​​​ फीसदी​बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में हुई है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा के इलाके कोंटा में 46.70 और भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के गृह क्षेत्र बस्तर में 70.56 प्रतिशत मतदान हुआ है।

0 नारायणपुर में शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन वोट डालने के लिए पहुंचे। गुरिया के देवेश ठाकुर और गंगोत्री ठाकुर की शुक्रवार को शादी हुई और दोनों इसके तुरंत बाद अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना हम सब का कर्तव्य है।

0 बस्तर की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे तक मतदान खत्म हो गया था। बस्तर लोकसभा की 6 विधानसभा क्षेत्रों बीजापुर, ​​​​​​​चित्रकोट, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, कोंटा और ​​​​​​​नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग खत्म हो गई है। ये सभी सीटें नक्सल प्रभावित हैं और यहां 3 बजे तक ही मतदान होना था।

0 नारायणपुर के गांव दंडवन में 2 दिन पहले नक्सलियों ने एक BJP नेता की हत्या कर दी थी। आज उसी गांव के पोलिंग बूथ में मतदान करने सैकड़ों लोगों भीड़ उमड़ी हुई है।

0 बीजापुर में थर्ड जेंडर वोटर्स ने किया मतदान। बीजापुर जिले के नरोनापल्ली मतदान केंद्र-35 में थर्ड जेंडर वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद सभी ग्रुप फोटो खींचा।

0 बस्‍तर लोकसभा सीट के गुटूररास इलाके के ग्रामीण 3 किमी पैदल चलकर पहाड़ी पार कर वोट देने मिरीवाड़ा पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि वोट देने से गांव में विकास होगा।

0 कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के गृह क्षेत्र कोंटा (सुकमा) में पहले 2 घंटे में 6.70 प्रतिशत मतदान हुआ। यह सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम है। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान बस्तर विधानसभा क्षेत्र में 17.5 फीसदी हुआ था। भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप इसी क्षेत्र से आते हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *