शहर

Lover Moody Boy Arrested : कई महिलाओं से छेड़छाड़ और भद्दे कमेंट्स का आरोप

रायपुर/नवप्रदेश। Lover Moody Boy Arrested : रायपुर में एक युवक का कई महिलाओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर फरार हो जाता था। आरोपी महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स भी किया करता था। मोहल्ले वालों ने आरोपी का पीछा किया और उसके घर को घेर लिया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल कुछ दिनों से सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, पंडरी समेत शहर के कई इलाकों से युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें आ रही थीं। आदित्य हाइट्स में रहने वाला आरोपी साकेत जैन, वॉक करने वाली युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ऐसा शहर के कई इलाकों में किया। बीते रात भी आरोपी ने शक्तिनगर इलाके में वॉक कर रही महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया।

इलाके के लोगों ने सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान की। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी की मांग करते हुए आदित्य हाइट्स का घेराव कर दिया। विवाद बढ़ता देख सिविल लाइन थाना पुलिस छेड़छाड़ करने वाले युवक साकेत जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button