Bad News : हादसे में एक्ट्रेस की मौत, होली पार्टी से लौट रही थी

Bad News : हादसे में एक्ट्रेस की मौत, होली पार्टी से लौट रही थी

Bad News: Actress dies in accident, Holi was returning from party

Bad News

मुंबई। Bad News : ऐक्ट्रेस डॉली डिक्रूज का हैदराबाद में कार ऐक्सीडेंट में निधन हो गया। डॉली गायत्री स्क्रीननेम से फेमस थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली के बाद वह पार्टी करके लौट रही थीं। तभी उनका दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। डॉली की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। गायत्री की उम्र महज 26 साल थी। बताया जा रहा है कि कार उनका दोस्त चला रहा था। कार से नियत्रंण खोने पर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। उनके दोस्त के निधन की भी खबरें आ रही हैं।

डिवाइडर से टकराई कार

पॉप्युलर यूट्यूबर और ऐक्टर डॉली डिक्रूज (Bad News) जिन्हें लोग गायत्री के नाम से जानते थे, का निधन एक कार एक्सीडेंट में हो गया। डॉली होली पार्टी के बाद देर रात अपने एक दोस्त के साथ लौट रही थीं। कार डिवाइडर से टकरा गई। डॉली की वहीं मौत हो गई। उनके दोस्त को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उन्हें भी नहीं बचाया जा सका। डॉली रीसेंटली तेलुगु वेब सीरीज Madam Sir Madam Anthe में नजर आई थीं। 

सदमे में साथ काम करने वाले

डॉली (Bad News) के निधन की खबर उनकी को-स्टार सुरेखा वाणी ने शेयर की है। डॉली ने उनकी ऑ स्क्रीन मां का रोल निभाया था। उन्होंने लिखा है, आप ऐसे कैसे जा सकती हैं मॉम? साथ में बहुत अच्छा वक्त गुजरा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। क्या आप प्लीज वापस आ सकती हैं? हम लोग बढ़िया पार्टी करेंगे। इतनी जल्दी हम सबको छोड़कर जाने का यह सही वक्त नहीं है। मैं आपको मिस नहीं करना चाहती। टेककेयर, हमेशा प्यार करती रहूंगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *