FA9LA Song Dhurandhar : UN40 फेस्टिवल से पहले बड़ा झटका, ‘FA9LA’ सिंगर फ्लिपराची ने रद्द किया भारत दौरा

फिल्म Dhurandhar के वायरल गाने FA9LA से चर्चा में आए बहरीन के रैपर और सिंगर Flipperachi का भारत दौरा अचानक (FA9LA Song Dhurandhar) रद्द हो गया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।
फ्लिपराची को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले UN40 Music & Beyond Festival में लाइव परफॉर्म करना था, लेकिन मौजूदा हालात के चलते वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
आयोजकों ने दी आधिकारिक जानकारी
फेस्टिवल के आयोजकों ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मध्य पूर्व और बहरीन में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फ्लिपराची इस सप्ताहांत होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति नहीं दे पाएंगे।
बयान में कहा गया कि आयोजक उन्हें मंच पर देखने को लेकर उत्साहित थे, लेकिन वर्तमान हालात में उनके लिए यात्रा करना संभव (FA9LA Song Dhurandhar) नहीं है। हालांकि फेस्टिवल में अन्य कलाकारों की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम जारी रहेगा।
मुंबई का शो भी हुआ रद्द
फ्लिपराची को 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में भी लाइव शो करना था। लेकिन ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर यह कार्यक्रम फिलहाल रद्द दिखाया जा रहा है।
14 और 15 मार्च को बेंगलुरु के NICE ग्राउंड्स में होने वाले इस फेस्टिवल में Himesh Reshammiya, Talwiinder और Raja Kumari जैसे कलाकारों की प्रस्तुति तय है।
‘FA9LA’ गाने से मिली भारत में पहचान
फ्लिपराची का गाना FA9LA फिल्म Dhurandhar में इस्तेमाल (FA9LA Song Dhurandhar) हुआ था, जिस पर अभिनेता Akshaye Khanna का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
इसी गाने के बाद फ्लिपराची को भारत में भी बड़ी लोकप्रियता मिली। हालांकि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण उनका बहुप्रतीक्षित भारत दौरा फिलहाल टाल दिया गया है।



