ank rashifal today : कहते है आपके तारे सितारें, देखें आज का अंक राशिफल… |

ank rashifal today : कहते है आपके तारे सितारें, देखें आज का अंक राशिफल…

ank rashifal today 25 september

Pankaj Maheshwari

अंक ज्योतिष्य अंकों का समायोजन और आने वाले बदलाव को आपके जन्मतिथि के अनुसार कैसे बदलाव व कार्यों की जानकारी देते है। आईए आज का जो शुभ दिन है वह है 25 सितंबर है। जानते है आज क्या कहते है आपके जन्मतिथि। अंक ज्योतिष पंडित श्री पंकज माहेश्वरी के अनुसार।

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कार्यों में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा करने पर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्य में सफलता मान, सम्मान और यश की प्राप्ति होती नजर आ रही है। थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे, वाहन देख कर चलाए।

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा हो सकता है। भाग्य चक्र बनता हुआ भविष्य के लिए। यदि आप रिस्क उठा सकते हो तो लाभ ही मिलेगा। कुछ समय तक धीरज बनाए रखे और आगे बढ़ते रहे।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31 उनके लिए आज का दिन शुभ है। मान सम्मान यश की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। किसी वस्तु को लेकर सफलता मिलेगी। अच्छे कार्य आज होना संभव है। भगवान गणेश की उपासना करें।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके लिए कुछ नए कार्यों का योग बनते नजर आ रहा है। समय के साथ कार्यों को पूर्ण करे टालने की कोशिश ना करें, कार्यों में आज आपको धोखा मिल सकता है। संभल कर चले।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है। कार्यों में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। आपका अच्छा समय आगे बढ़ते हुए आप पीछा करोंगे किन्तु आज सफलता नहीं मिलेगी।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको धन लाभ होने के साथ सफलता भी मिलेगी। अनावश्यक विषयों पर चिंता ना करें।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। अंक 8 आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए। लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। माह के अंतिम में बड़ी सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा है। कुछ कार्यों के लिए अचानक प्लानिंग बन सकती है और कैंसल भी हो सकती है। आज आपका भाग्य 50-50 प्रतिशत साथ दे सकता है।

विशेष :

ज के दिन जन्में जातक शंभू होता है अर्थात् स्वयंभू होता है। वह अपने कार्यों को पूर्ण कर खुद अपने लिए नई दिशा, मंजिल हासिल करता है। परिवार के सहयोग की अपेक्षा ना रखते हुए स्वयंभू की तरह अपने रास्ते खुद बनाता है।

पंकज माहेश्वरी

अंक ज्योतिष, वास्तु विशेषज्ञ व अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद छत्तीसगढ़, संपर्क नंबर -7415114000

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *