छत्तीसगढ़देश

BIG BREAKING : आज 12:30 बजे छग व मप्र उपचुनाव के साथ ही बिहार चुनाव की हो सकती है घोषणा

नई दिल्ली/नवप्रदेश। चुनाव आयोग (election commission declare date of by election and bihar election ) आज शुक्रवार को 12:30 बजे छत्तीसगढ़ के  मरवाही समेत मध्य प्रदेश (mp cg by election) के उपचुनावों का ऐलान कर सकता है। इसके साथ ही बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश  (mp cg by election) में ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। जिसके बाद कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

फिर शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। लिहाजा अब मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होना तय है। जबकि छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद रिक्त हुई मरवाही सीट पर भी उपचुनाव होने जा रहा है। जबकि बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इनकी तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग (election commission declare date of by election and bihar election) आज शुक्रवार 12:30 बजे कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button