Adani Marketcap : बाजार में अचानक बढ़ी हलचल, समूह की कंपनियों ने निवेशकों को चौंकाया

शेयर बाजार में इन दिनों एक कारोबारी समूह को लेकर काफी चर्चा तेज (Adani Marketcap) हो गई है। निवेशकों के बीच लगातार बढ़ते भरोसे और कंपनियों के प्रदर्शन ने बाजार में अलग माहौल बना दिया है। दलाल स्ट्रीट पर कारोबार के दौरान कई निवेशक इसी समूह की कंपनियों के शेयरों पर नजर बनाए हुए दिखाई दे रहे हैं। तेजी के इस दौर ने बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है।
ताजा आंकड़ों के बाद यह साफ हो गया है कि समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन अब 20 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। इस साल अब तक कंपनियों की वैल्यू में करीब पांच लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मजबूत कमाई और लगातार बढ़ते निवेशक भरोसे को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
सबसे ज्यादा तेजी में रही यह कंपनी : Adani Marketcap
समूह की कंपनियों में अदाणी पावर सबसे ज्यादा बाजार मूल्य बढ़ाने वाली कंपनी बनकर सामने आई है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,79,167 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी के साथ यह समूह की सबसे अधिक मूल्यांकन वाली कंपनी बन गई है। वर्ष 2026 में कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 2,02,511 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कई कंपनियों में दिखी मजबूत बढ़त
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनमिक जोन का बाजार पूंजीकरण 4,20,611 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज की वैल्यू 3,82,634 करोड़ रुपये बताई गई है। अदाणी ग्रीन एनर्जी का बाजार पूंजीकरण 2,44,177 करोड़ रुपये और अदाणी एनर्जी साल्यूशंस का बाजार मूल्य 1,83,700 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। अंबुजा सीमेंट्स का बाजार मूल्यांकन 1,13,012 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
इन कंपनियों का भी रहा योगदान
समूह की अन्य सूचीबद्ध कंपनियों में अदाणी टोटल गैस, एसीसी, ओरिएंट सीमेंट, सांघी इंडस्ट्रीज और एनडीटीवी शामिल हैं। इस साल अदाणी एंटरप्राइजेज के बाजार पूंजीकरण में 93,051 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई। वहीं अदाणी पोर्ट्स को 82,222 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
निवेशकों के भरोसे से बढ़ी रफ्तार
इसी दौरान अदाणी ग्रीन एनर्जी के बाजार मूल्यांकन में 77 हजार करोड़ रुपये का इजाफा (Adani Marketcap) हुआ, जबकि अदाणी एनर्जी साल्यूशंस के बाजार पूंजीकरण में 60,780 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई। तेजी के इस दौर के बाद समूह की तीन कंपनियां देश की शीर्ष 20 सूचीबद्ध कंपनियों में शामिल हो गई हैं। अदाणी पावर 11वें, अदाणी पोर्ट्स 15वें और अदाणी एंटरप्राइजेज 20वें स्थान पर पहुंच गई है।
विशेषज्ञों ने बताई तेजी की वजह
बाजार जानकारों का कहना है कि कंपनियों की लगातार मजबूत कमाई, निवेशकों का बढ़ता भरोसा और ग्लोबल ब्रोकरेज बर्नस्टीन की सकारात्मक रिपोर्ट की वजह से बाजार मूल्यांकन में तेजी देखने को मिली है।



