
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अबू धाबी से एक चिंताजनक खबर सामने (Abu Dhabi Missile Attack) आई है। यहां मिसाइल के मलबे के गिरने से आग लग गई, जिसमें 5 भारतीय नागरिक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एयर डिफेंस ने रोकी मिसाइल, लेकिन मलबा बना खतरा (Abu Dhabi Missile Attack)
जानकारी के मुताबिक, हवाई रक्षा प्रणाली ने एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक हवा में ही नष्ट कर दिया। हालांकि, उसका मलबा खलीफा आर्थिक क्षेत्र अबू धाबी (KEZAD) के पास गिरा, जिससे दो अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई।
5 भारतीय नागरिक घायल, हालत स्थिर
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में भारतीय नागरिकता वाले पांच लोगों को मध्यम से मामूली (Abu Dhabi Missile Attack) चोटें आई हैं। सभी को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
अलर्ट पर इमरजेंसी टीमें, तेजी से काबू पाया गया
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। विशेष उपकरणों की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और इलाके को सुरक्षित कर दिया गया।
पहले ही जारी की गई थीं सुरक्षा चेतावनियां
बताया जा रहा है कि संभावित हमले को देखते हुए अधिकारियों ने पहले ही कई चरणों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए थे। लोगों को घरों में रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई थी।
रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि तेज आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने (Abu Dhabi Missile Attack) के कारण थीं। साथ ही नागरिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी मलबे के पास न जाएं और तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
स्थिति पर कड़ी नजर, अफवाहों से बचने की अपील
अधिकारियों ने साफ कहा है कि हालात नियंत्रण में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।



