Modi Cabinet Reshuffle 2021: मोदी कैबिनेट में 17 से 22 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल,…. चर्चा में महाराष्ट्र से 3 नाम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल से भी… देखें List..

Modi Cabinet Reshuffle 2021
नई दिल्ली। Modi Cabinet Reshuffle 2021: इस हफ्ते मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। मोदी की नई कैबिनेट में 17 से 22 मंत्री ले सकते हैं शपथ जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां सोशल इंजीनियरिंग की दृष्टि से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।
इसके अलावा राज्य स्तरीय दलों के नेताओं को कैबिनेट में जगह देकर एनडीए भी मजबूत होने को तैयार है। जानिए किस राज्य के कितने मंत्री मोदी की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश
- तीन से चार मंत्री शामिल होंगे।
- अपना दल की अनुप्रिया पटेल
बिहार
- दो से तीन मंत्री शामिल होंगे।
- भाजपा – सुशील मोदी
- जदयू के आरसीपी सिंह
- और लोजपा के पशुपति पारस
मध्य प्रदेश
- एक से दो मंत्री होंगे शामिल
-ज्योतिरादित्य सिंधिया
-राकेश सिंह
महाराष्ट्र
- एक से दो मंत्री होंगे शामिल
- नारायण राणे
- हिना गाविटा
- रंजीत नाइक निंबालकर
राजस्थान
- एक मंत्री भी शामिल हो सकता है
जम्मू और कश्मीर
- मंत्री पद मिल सकता है।
लद्दाख
- मंत्री पद मिल सकता है
असम
- एक से दो मंत्री शामिल हो सकते हैं।
- सोनोवाल
पश्चिम बंगाल
- शांतनु ठाकुर
- निशीथ प्रमाणिक
उड़ीसा
मंत्री पद मिल सकता है। इसके अलावा जदयू, लोजपा और वाईएसआर कांग्रेस के मंत्री भी मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।
9 मंत्री छोड़ सकते हैं अतिरिक्त मंत्रालय-
- प्रकाश जावड़ेकर
- पीयूष गोयल
- धर्मेंद्र प्रधान
- नितिन गडकरी
- डॉ हर्षवर्धन
- नरेंद्र सिंह तोमरी
- रविशंकर प्रसाद
- स्मृति ईरानी
- हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में 53 मंत्री हैं। यानी 28 और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।