मनोरंजन

BIG BREAKING : अभिनेता विवेक ओबेराय पर FIR दर्ज, वैलेंटाइन डे पर…, देखें अपराध का वीडियो, पीएम…

FIR Against Vivek Oberoi : वैलेंटाइन डे के दिन किया था अपराध


मुंबई। Fir Against Vivek Oberoi : फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने यह अपराध वैलेंटाइन डे के दिन किया। यह कोई कोई बड़ा अपराध नहीं किया, लेकिन समय को देखते हुए अपराध को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता।

सेलिब्रिटी से तो इस समय ऐसे आचरण की अपेक्षा बिल्कुल ही नहीं की जा सकती क्योंकि लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं।

लोगों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है। पिछले वर्ष के लॉकडाउन की तरह ही लोग मास्क पहने यह सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की टीम को सड़कों पर उतारकर फाइन वसूला जा रहा है।

https://www.instagram.com/tv/CLRc1INHVpi/?utm_source=ig_web_copy_link

इन सबके बीच मुंबई में सार्वजनिक स्थल पर विवेक ओबेराय बिनपास मास्क लगाए ही पहुंच गए थे, जिसके कारण उन पर एफआईआर (Fir Against Vivek Oberoi) दर्ज की गई। जुहू पुलिस स्टेशन की ओर से मीडिया को इसकी जानकारी दी गई। शुक्रवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के शांताक्रूज डिविजन ने विवेक को ट्रैफिक सेफ्टी रूल तोडऩे के कारण ई चालान भेजा है। दरअसल 14 फरवरी को विवेक को अपनी हार्ले डिविडसन बाइक पर पत्नी के साथ बिना हेल्मट व मास्क लगाए देखा गया। विवेक ने इसका वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म में किया था काम

गौरतलब है कि विवेक ओबेराय को बड़े पर्दे पर हिंदी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी और कन्नड़ फिल्म रुस्तम में 2019 में देखा गया था। इसके बाद से वे किसी फिल्म में नहीं दिखे।

Related Articles

Back to top button