Pakistan Attack : सुरक्षा चौकी पर धमाके के बाद मचा हड़कंप, कई सैनिकों की मौत से बढ़ा तनाव

सीमा से लगे इलाके में गुरुवार रात अचानक तेज धमाके और गोलियों की आवाज से अफरा तफरी (Pakistan Attack) फैल गई। आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात तक इलाके में भारी हलचल बनी रही और सुरक्षा बलों की आवाजाही लगातार बढ़ती रही। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
हमले की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल दिखा। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा रही कि हमला बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया। सुरक्षा चौकी के आसपास का इलाका देर रात तक घेराबंदी में रहा और राहत व बचाव का काम जारी रखा गया।
बारूद से भरी गाड़ी कैंप में घुसाई : Pakistan Attack
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम इलाके में आतंकियों ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सीधे कैंप के भीतर घुसा दिया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।
धमाके के तुरंत बाद हथियारबंद हमलावरों ने कैंप के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
हमले के बाद मलबे में बदली चौकी
घटना बाजौर जिले में स्थित एक सुरक्षा चौकी पर हुई, जो अफगानिस्तान सीमा के पास पहाड़ी इलाके में मौजूद थी। सामने आई तस्वीरों में चौकी का बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह नजर आया। कई हिस्सों में आग लगने के निशान भी दिखाई दिए।
अधिकारियों के मुताबिक हमलावरों ने पहले एक क्वाडकाप्टर के जरिए कैंप को निशाना (Pakistan Attack) बनाया और उसके बाद विस्फोटकों से भरी गाड़ी इमारत से टकरा दी गई। धमाका इतना तेज था कि पूरी इमारत हिल गई।
जवाबी कार्रवाई में सभी हमलावर ढेर
धमाके और फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान सभी हमलावरों को मार गिराया गया। यह चौकी सीमा पार से होने वाले हमलों पर नजर रखने के लिए अहम मानी जाती थी। हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
बढ़ सकता है सीमा पर तनाव
हाल के दिनों में इस तरह के कई हमले सामने आए हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि आतंकवादी समूहों को अफगानिस्तान में पनाह (Pakistan Attack) मिलती है, जबकि काबुल की तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती रही है। फिलहाल इस हमले को लेकर पाकिस्तान की सेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



