देश

NEET Leak : परीक्षा लीक मामले में सामने आया बड़ा नाम, आखिर कैसे पहुंचा सवालों तक एक शिक्षक

नीट परीक्षा लीक मामले में गिरफ्तारी के बाद अब पीवी कुलकर्णी को लेकर कई तरह की चर्चाएं (NEET Leak) शुरू हो गई हैं। पुणे से गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद शिक्षा जगत और कोचिंग सर्किल में हलचल तेज हो गई है। जांच एजेंसियां लगातार उसके पुराने संपर्कों और कामकाज की जानकारी जुटाने में लगी हैं। कई लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर एक रिटायर शिक्षक का नाम इतने बड़े मामले में कैसे सामने आया।

जांच के बीच कुलकर्णी के बैकग्राउंड को लेकर भी कई खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह लंबे समय तक शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा रहा और रिटायरमेंट के बाद भी अलग अलग कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने का काम करता था। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परीक्षा से जुड़े सवालों तक उसकी पहुंच कैसे बनी।

लंबे समय तक कॉलेज में रहा शिक्षक : NEET Leak

मिली जानकारी के मुताबिक पीवी कुलकर्णी करीब 28 साल तक दयानंद कॉलेज में केमिस्ट्री पढ़ाता रहा। इस दौरान उसने प्रोफेसर से लेकर प्रिंसिपल तक की जिम्मेदारी संभाली। करीब चार साल पहले वह प्रिंसिपल पद से रिटायर हुआ था।

अपने कार्यकाल के दौरान वह डीपर नाम की संस्था से भी जुड़ा हुआ था। यह संस्था शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में काम करती थी। हालांकि बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले उसका इस संस्था से संबंध खत्म हो गया था। रिटायरमेंट के बाद वह फ्रीलांसर के तौर पर अलग अलग कोचिंग क्लासेस में केमिस्ट्री पढ़ा रहा था।

जांच में सामने आया परीक्षा एजेंसी से जुड़ाव

सूत्रों के मुताबिक पिछले दो सालों से कुलकर्णी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर केमिस्ट्री विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहा था। जांच एजेंसियों को शक है कि इसी वजह से उसे परीक्षा पेपर तक पहुंच मिली।

बताया जा रहा है कि वह उन विशेषज्ञों में शामिल था जिन्होंने नीट 2026 का केमिस्ट्री प्रश्नपत्र तैयार (NEET Leak) किया था। इसी बिंदु को लेकर अब जांच एजेंसियां गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

पुणे में ऑनलाइन क्लास पर भी जांच

इस मामले में गिरफ्तार दूसरी आरोपी मनीषा पर आरोप है कि वह छात्रों को धनंजय लोखंडे और पीवी कुलकर्णी तक पहुंचाने का काम करती थी। सूत्रों के अनुसार परीक्षा से पहले अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कुलकर्णी पुणे पहुंचा था।

वहां उसने राज कोचिंग क्लासेस के नाम से एक ऑनलाइन क्लास ली थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस क्लास में कुछ ऐसे मॉक सवाल दिए गए थे, जो बाद में नीट परीक्षा में भी देखने को मिले।

परिवार और पुराने संपर्कों की तलाश

फिलहाल जांच एजेंसियां कुलकर्णी के पारिवारिक और सामाजिक संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही हैं। जानकारी के मुताबिक उसका बड़ा बेटा विदेश में पढ़ाई कर रहा है। वहीं पत्नी और छोटे बेटे के बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

लातूर स्थित उसका बंगला किराए पर दिया गया था। किरायेदारों ने बताया कि उनकी उससे ज्यादा मुलाकात (NEET Leak) नहीं होती थी। कुछ पड़ोसियों ने उस पर पहले से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इस मामले में खुलकर बोलने से लोग बच रहे हैं।

जांच एजेंसियां खंगाल रही पूरा नेटवर्क

फिलहाल एजेंसियां पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके संपर्कों को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button