Jashpur Bridge : जशपुर में अब बारिश नहीं रोकेगी रास्ता, सरकार ने मंजूर किया बड़ा पुल प्रोजेक्ट

जशपुर जिले में लंबे समय से जिस मांग को लेकर लोग आवाज उठा रहे थे, अब उस पर मुहर लग गई है। श्री नदी पर नया उच्च स्तरीय पुल बनने की खबर सामने आते ही इलाके में खुशी का माहौल (Jashpur Bridge) बन गया। खासकर सीमावर्ती गांवों के लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि बरसात के दिनों में इसी रास्ते पर सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से आवाजाही लगभग ठप हो जाती थी। कई बार लोगों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ता था। अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सफर आसान और सुरक्षित हो सकेगा।
श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल Jashpur Bridge
राज्य सरकार ने कुनकुरी तपकरा लवाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। यह परियोजना वर्ष 2025 26 के बजट के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। सरकार का मानना है कि इससे क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा।
तीन राज्यों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी (Jashpur Bridge)
यह मार्ग छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला अहम संपर्क रास्ता माना जाता है। पुल बनने के बाद तीनों राज्यों के बीच आवागमन और ज्यादा सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा व्यापार, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलने की बात कही जा रही है।
बरसात में सबसे ज्यादा होती थी परेशानी
अभी इस मार्ग पर मौजूद सकरा पुल बारिश के समय बड़ी समस्या बन जाता था। पानी बढ़ते ही लोगों की आवाजाही प्रभावित हो जाती थी और कई गांवों का संपर्क टूटने जैसी स्थिति बन जाती थी। इसी वजह से लंबे समय से स्थानीय लोग यहां उच्च स्तरीय पुल बनाने की मांग कर रहे थे। अब स्वीकृति मिलने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की है।
ग्रामीणों ने जताया आभार (Jashpur Bridge)
क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। लोगों का कहना है कि सरकार दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पुल केवल आवाजाही आसान नहीं करेगा, बल्कि पूरे इलाके के विकास को भी नई रफ्तार देगा।



