छत्तीसगढ़

Bulldozer Action : मुख्यमंत्री के दौरे के बाद अचानक शुरू हुई बड़ी कार्रवाई, जंगल में बनी पूरी बस्ती पर चला बुलडोजर

अंबिकापुर में शुक्रवार सुबह उस समय भारी हलचल मच गई जब रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई। सुबह से ही इलाके में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की आवाजाही (Bulldozer Action) बढ़ गई थी। कुछ ही देर में बुलडोजर और भारी मशीनें मौके पर पहुंचीं तो आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। कई सालों से बने पक्के और कच्चे मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में तनाव जैसा माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज रही कि मुख्यमंत्री के हालिया दौरे के बाद प्रशासन अचानक सक्रिय हुआ। वन क्षेत्र में लंबे समय से कब्जे की शिकायतें सामने आ रही थीं। अब कार्रवाई शुरू होने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।

रिजर्व फॉरेस्ट में चल रही थी कार्रवाई Bulldozer Action

अंबिकापुर शहर से लगे महामाया पहाड़ के संरक्षित वन क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, वन विभाग और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विवाद की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बुलडोजर की मदद से वन भूमि पर बने कई ढांचों को हटाया गया।

200 एकड़ जमीन पर कब्जे का दावा

शिकायत में दावा किया गया है कि रिजर्व फॉरेस्ट इलाके की करीब 200 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। आरोप है कि यहां पक्के मकान बनाए गए और खेती भी शुरू कर दी गई थी। मामले में डबरी पानी, घुटरापारा और नवागढ़ इलाके का नाम सामने आया है। शिकायत के मुताबिक कई परिवार लंबे समय से वहां रह रहे थे।

मुख्यमंत्री तक पहुंची थी शिकायत (Bulldozer Action)

भाजपा नेता और पार्षद आलोक दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है और वन विभाग ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

नोटिस के बाद भी नहीं हटे कब्जे

वन विभाग की ओर से मार्च 2026 में कई लोगों को बेदखली नोटिस जारी किए गए थे। शिकायत के अनुसार नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब मुख्यमंत्री के दौरे के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।

मौके पर बढ़ाई गई सुरक्षा

कार्रवाई के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती (Bulldozer Action) की गई। प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। फिलहाल इलाके में बुलडोजर कार्रवाई जारी है और प्रशासन बाकी कब्जों की भी जांच कर रहा है।

Related Articles

Back to top button