छत्तीसगढ़

Raipur Crime : रायपुर में संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, मितानिन के घर मिला ऐसा सामान कि तुरंत पहुंची पुलिस टीम

रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस समय अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक घर में रखे बैग को लेकर लोगों के बीच शक गहरा गया। मोहल्ले में देर रात से ही बैग को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी और सुबह होते होते मामला पुलिस तक पहुंच गया। स्थानीय लोग भी यह जानने के लिए घर के बाहर जुटने लगे कि आखिर बैग में ऐसा क्या है जिसे लेकर इतनी हलचल मची हुई है।

इलाके की मितानिन ने जब बैग को लेकर संदेह जताया तो आसपास के लोगों ने भी सतर्कता दिखानी शुरू (Raipur Crime) कर दी। वार्ड पार्षद को सूचना मिलने के बाद मामला तेजी से बढ़ा और थोड़ी ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान बैग से मिले सामान ने अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया।

संदिग्ध सामान रखने के आरोप में केस दर्ज

खमतराई पुलिस ने मामले में विनय देवांगन नाम के आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को कांग्रेस नेता का साला बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है और अलग अलग जगहों पर जांच जारी है। जानकारी के अनुसार आरोपी बुधवार शाम एक बैग लेकर मितानिन पुष्पा साहू के घर पहुंचा था। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया।

बैग देखकर बढ़ा शक (Raipur Crime)

कुछ देर बाद बैग को लेकर घर वालों को शक हुआ। इसके बाद मितानिन ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी जानकारी दी। अगली सुबह पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग की जांच की गई। जैसे ही बैग खोला गया, अंदर रखे सामान को देखकर सभी हैरान रह गए। बैग में एयरगन, बैटरी, वायर, कैमिकल की बोतलें और डेटोनेटर जैसी संदिग्ध चीजें मिलीं।

मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर संदिग्ध सामग्री को जब्त किया गया। इसके बाद आसपास के इलाके में भी जांच की गई। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

आरोपी को लेकर पुलिस की शुरुआती जानकारी (Raipur Crime)

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि विनय देवांगन लंबे समय से अपने परिवार से अलग रह रहा था और पहले भी कई बार घर छोड़कर (Raipur Crime) जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध सामान आखिर किस मकसद से रखा गया था।

Related Articles

Back to top button