छत्तीसगढ़

Ramkrishna Care Hospital Incident : सीवरेज टैंक बना मौत का कुंआ, तीन मजदूरों की जान गई, शवों के साथ व्यवहार पर भी उठे सवाल

राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात एक ऐसा (Ramkrishna Care Hospital Incident) हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ तीन परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि व्यवस्था पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान अंदर उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए, जिससे देर रात तक हंगामा और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही।

टैंक के अंदर उतरे, बाहर नहीं लौट सके

मिली जानकारी के अनुसार, सीवरेज टैंक की सफाई के लिए मजदूरों को अंदर उतारा गया था। लेकिन टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस ने कुछ ही मिनटों में हालात बिगाड़ दिए। तीनों मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े और उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया। रेस्क्यू टीम को बुलाकर काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल(Ramkrishna Care Hospital Incident)

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा को लेकर (Ramkrishna Care Hospital Incident) उठ रहा है। परिजनों का आरोप है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतारा गया। उनका कहना है कि यदि जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था। प्रशिक्षित कर्मियों की जगह सामान्य मजदूरों से यह काम कराना भी सवालों के घेरे में है।

शवों के साथ व्यवहार ने बढ़ाया आक्रोश

घटना के बाद सामने आए कुछ वीडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। आरोप है कि मृतकों के शवों को जल्दबाजी में वाहन में ऐसे रखा गया, जैसे किसी सामान को ले जाया जा रहा हो। बताया जा रहा है कि देर रात शवों को अस्पताल से निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया।

अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा

अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हादसा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के मेंटेनेंस के दौरान हुआ। प्रबंधन के अनुसार, मजदूर एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे थे और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है, साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है।

पोस्टमार्टम और जांच, अब आगे क्या?

तीनों मृतकों के शवों को<a href="http://<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/n0zITbsrB1c?si=lOutq2f1e8nkR0ga" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen> अंबेडकर अस्पताल लाया (Ramkrishna Care Hospital Incident) गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब इस पूरे मामले में जांच ही तय करेगी कि यह महज हादसा था या लापरवाही का नतीजा।

Related Articles

Back to top button