Bank of Baroda FD : 1 लाख जमा करें और पाएं 41,478 तक का फिक्स ब्याज, जानिए पूरा कैलकुलेशन
Bank of Baroda FD
अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न चाहते हैं तो Bank of Baroda की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए फायदेमंद (Bank of Baroda FD) हो सकती है। बैंक फिलहाल अलग-अलग अवधि की एफडी पर 3.50% से लेकर 7.05% तक ब्याज दे रहा है। खासकर 5 साल की एफडी और 444 दिन की स्पेशल स्कीम निवेशकों के बीच चर्चा में हैं।
5 साल की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न?
बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.30%, वरिष्ठ नागरिकों (60+) को 6.90% और अति वरिष्ठ नागरिकों (80+) को 7.00% तक ब्याज दे रहा है। यदि कोई सामान्य ग्राहक ₹1,00,000 की एफडी 5 साल के लिए कराता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल ₹1,36,690 मिलेंगे,
यानी ₹36,690 का ब्याज (Bank of Baroda FD) मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को इसी निवेश पर ₹1,40,784 मिलेंगे, जिसमें ₹40,784 ब्याज शामिल होगा। वहीं अति वरिष्ठ नागरिकों को मैच्योरिटी पर ₹1,41,478 मिल सकते हैं, यानी ₹41,478 का फिक्स ब्याज।
444 दिन की स्पेशल FD स्कीम
बैंक की ‘bob Square Drive Deposit Scheme’ में 444 दिनों के लिए सामान्य नागरिकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% तक ब्याज मिल रहा है। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर मानी जा रही है जो कम अवधि में अच्छा रिटर्न चाहते हैं।
निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान
एफडी का ब्याज आयकर के दायरे में आता है और तय सीमा से अधिक ब्याज होने पर टीडीएस (Bank of Baroda FD) कट सकता है। निवेश करने से पहले अवधि, ब्याज दर और अपनी वित्तीय जरूरतों का आकलन जरूर करें। सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल की एफडी एक मजबूत विकल्प मानी जा रही है।
