137th Foundation Day : बोले PCC चीफ मरकाम-विकास की ओर अग्रसर…

137th Foundation Day : बोले PCC चीफ मरकाम-विकास की ओर अग्रसर…

137th Foundation Day: Said PCC Chief Markam - Moving towards development…

137th Foundation Day

रायपुर/नवप्रदेश। 137th Foundation Day : राजीव भवन रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 137 वी स्थापना दिवस पर झंडारोहण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पार्टी का झंडारोहण किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सेवा दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिससे हमारा प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है। सेवादल के कार्यकारिणी बैठक मे किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू जी भी उपस्थित थे।

उन्होंने सरकार के विभिन्न कामकाजों के साथ संगठन के लिए कार्यों एक जिक्र कर सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। वहीँ निकाय चुनाव में मिली जीत के लिए भी उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेवादल, एनएसयुआई, इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों / प्रकोष्ठों/विभागो के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ध्वाजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की।

कांग्रेस सेवादल की हुई बैठक

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (137th Foundation Day) में सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सेवादल के संगठन की मजबूती पर सभी ने अपनी अपनी सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल में जो अनुशासन और निष्ठा से कार्य करेगा उसे पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और जो कार्य नहीं करेगा उसे पद मुक्त कर दिया जाएगा।

महिला यंग ब्रिगेड के कार्यों पर जताई नाराजगी 

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (137th Foundation Day) में सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सेवादल के संगठन की मजबूती पर सभी ने अपनी अपनी सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल में जो अनुशासन और निष्ठा से कार्य करेगा उसे पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और जो कार्य नहीं करेगा उसे पद मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने महिला यंग ब्रिगेड के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको संगठन की मजबूती पर कार्य करने का निर्देश दिए।

ताम्रकार ने आगे कहा कि जो भी सेवा दल का कार्यकर्ता प्रशिक्षण नहीं लेगा उसे पद नहीं मिलेगा। आने वाले पंचायत चुनाव में सेवादल के कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने में सहयोग करेंगे ।

अरुण ताम्रकार ने कहा कि उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया है। वह सभी सेवादल के कार्यकर्ताओं एवं साथियों द्वारा प्रदेश में अच्छे कार्यों की बदौलत ही उन्हें दूसरी बार सेवादल में पुनः नेतृत्व का अवसर दिया गया। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त मुख्य संगठक संतोष पांडे, प्रेम सागर, प्रदेश महासचिव जे आर साहू, मनोज, राजेश प्रसाद गुप्ता, प्रदीप, पुनीत राम चौहान, यंग ब्रिगेड संयोजक विलियम, महिला संगठक मंजू लता आनन्द, कविता तिवारी, प्रदेश सचिव देव चंद्राकर, महेश डीडी, रामेश्वरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित, जिला अध्यक्ष मनहरण, सत्येंद्र, तेजस्विनी, सुघरमल अड़े, संतोष यादव, जोनल कोऑर्डिनेटर वत्सल, स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रियंका श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा ध्रुव सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed