दुनिया

Mount Everest : पसांग दावा शेरपा माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार पहुंचने वाले विश्व के दूसरे गाइड बने

काठमांडू Mount Everest : नेपाली गाइड पसांग दावा शेरपा रविवार को विश्व के सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार पहुंचे। इस शिखर पर 26वीं बार पहुंचने वाले वह दूसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले कामी रिता शेरपा 26 बार पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और उनके शेरपा गाइड तेनजिंग नोर्गे ने 1953 में माउंट एवरेस्ट पर पहली बार विजय प्राप्त की थी।

हर वर्ष करते हैं शिखर को फतह

पर्वतारोहण आयोजक इमेजिंग नेपाल ट्रेक के अनुसार, पसांग दावा शेरपा रविवार सुबह हंगरी के पर्वतारोही के साथ सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे। 1998 में पहली बार विश्व के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने के बाद पसांग दावा करीब हर वर्ष वहां तक पहुंचते रहे हैं। इससे पहले यह रिकार्ड बनाने वाले कामी रिता पिछले वर्ष 26वीं बार सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे थे।

27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने का प्रयास करेंगे रिता

रिता इस महीने के अंत में 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर (Mount Everest) पहुंचने का प्रयास करेंगे। वह विदेशी पर्वतारोहियों के गाइड हैं। आम तौर पर पर्वतारोही अप्रैल में आधार शिविर तक पहुंचते हैं और कुछ सप्ताह तक हवा के कम दबाव एवं मार्ग आदि के लिए अभ्यस्त होते हैं। मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक वे पर्वतारोहण शुरू करते हैं। अप्रैल में तीन शेरपा के गहरी दरार में गिर जाने के कारण इस वर्ष पर्वतारोहण में देरी हुई है।

Related Articles

Back to top button