टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा, वाजपेयी सरकार में थे वित्तमंत्री, बोले- आज भाजपा...

टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा, वाजपेयी सरकार में थे वित्तमंत्री, बोले- आज भाजपा…

yashvant sinha join tmc, yashvant sinha in tmc, navpradesh,

yashvant sinha join tmc

Yashvant Sinha Join TMC : यशवंत सिन्हा केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से ही इसके प्रमुख आलोचकों में शामिल रहे हैं

कोलकाता/ए.। Yashvant Sinha Join TMC : जहां एक ओर टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं तो वहीं अब पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने टीएमसी का दामन थाम लिया है। सिन्हा शनिवार को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कोलकाता स्थिति टीएमसी के दफ्तर में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की।

वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा (Yashvant Sinha Join TMC) केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से ही इसके प्रमुख आलोचकों में शामिल रहे हैं। अब टीएमसी में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि वह पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। कई बार वह आर्थिक मामलों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

2014 से 2019 के दौरान उनके बेटे जयंत सिन्हा वित्त राज्यमंत्री थे, लेकिन उस दौरान भी उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी।

देश आज अभूतपूर्व स्थिति का कर रहा सामना : सिन्हा

इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती लोकतंत्र के संस्थानों में होती है। लेकिन देश आज अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। न्यायपालिका समेत ये सभी संस्थान अब कमजोर हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अटलजी के समय भाजपा आम सहमति में भरोसा करती थी, लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में भरोसा करती है। अकाली दल, बीजेडी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। आज भाजपा के साथ कौन है?

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *