देश

“गेटवे ऑफ इंडिया” के पास समुद्र में गिरी महिला, फोटोग्राफर ने बचाई जान, VIDEO वायरल..

मुंबई। Gateway of India: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर आज एक घटना सामने आई है जिसमें एक महिला नीचे समुद्र की ओर देखते हुए समुद्र में गिर गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समुद्र में गिरने के बाद फोटोग्राफर समुद्र में छलांग लगाकर महिला की जान बचाई। महिला की जान बचाने वाले शख्स की हर तरफ तारीफ हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) पर सुरक्षा दीवार पर एक महिला बैठी हुई थी। इसी बीच महिला का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह समुद्र में गिर गई। कुछ ही देर बाद एक 50 वर्षीय फोटोग्राफर ने महिला की जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी।

घटना सोमवार की है और फिलहाल घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। फोटोग्राफर के साहस और उनके द्वारा दी गई मदद की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस फोटोग्राफर का नाम गुलाबचंद गोंड है। महिला को बचाने के लिए पुरुष ने समुद्र में छलांग लगा दी।

आसपास के पर्यटकों और पुलिस ने उन्हें खींचने के लिए रस्सियों को पानी में फेंक दिया। महिला को बचाने के लिए ट्यूब फेंकी गई। इसकी मदद से महिला को बाहर निकला गया।

महिला 20 फीट पानी में गिर गई और उसे रेस्क्यू करने में थोड़ा वक्त लगा। लेकिन महिला की जान बच गई है। पानी से बाहर आने के बाद महिला ने मदद करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Back to top button