देश

Voter List Oversight : छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में तैनात किए गए विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक

मतदाता सूचियों के जारी विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग (Voter List Oversight) ने बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (Voter List Oversight) सहित आठ प्रमुख राज्यों में विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है।

https://youtu.be/6BUqGLopPsA

ये पर्यवेक्षक एसआइआर का काम खत्म होने तक राज्यों में सप्ताह में कम से कम दो दिन गुजारेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि योग्य मतदाता का नाम मसौदा सूची में गलती से न छूटे तथा कोई अयोग्य नाम सूची में शामिल न होने पाए।

चुनाव आयोग के अनुसार, जिन आठ राज्यों में पर्यवेक्षकों की तैनाती हुई है, उनमें बंगाल, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल और राजस्थान (Voter List Oversight) शामिल हैं।

इन राज्यों में चार से पांच पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के राज्य व जिला स्तरीय नेताओं से बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे ताकि एसआइआर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके (Electoral Roll Audit)।

https://youtu.be/wEjL0zlkHlY

ये पर्यवेक्षक राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के साथ समन्वय बनाए (Voter List Oversight) रखेंगे और जिला निर्वाचन अधिकारियों (Voter List Oversight) के साथ बैठकों में शामिल होकर यह सुनिश्चित करेंगे कि पुनरीक्षण प्रक्रिया सहज, पारदर्शी और सहभागिता आधारित ढंग से पूरी हो।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि हालांकि एसआइआर का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहा है, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए आठ प्रमुख राज्यों में पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं ।

Related Articles

Back to top button