Virat Kohli : एक एक रन दौड़कर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में इस खिलाड़ी के आसपास भी नहीं पहुंच पाया कोई

क्रिकेट में अक्सर चौकों और छक्कों की चर्चा (Virat Kohli) होती है, लेकिन कई बार मैच जिताने में सबसे बड़ा योगदान उन्हीं रनों का होता है जो खिलाड़ी विकेटों के बीच दौड़कर लेते हैं। वनडे क्रिकेट में ऐसे बल्लेबाजों की हमेशा खास अहमियत रही है जो लंबे समय तक क्रीज पर टिककर स्ट्राइक घुमाते रहें। अब इसी से जुड़ा एक रिकॉर्ड फिर चर्चा में आ गया है।
क्रिकेट प्रेमियों के बीच इन दिनों वनडे में सबसे ज्यादा सिंगल रन लेने वाले खिलाड़ियों को लेकर बातें हो रही हैं। खास बात यह है कि इस सूची में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है और सबसे ऊपर जिस खिलाड़ी का नाम है, उसने अपने तेज दौड़ने और फिटनेस से अलग पहचान बनाई है।
सबसे ज्यादा सिंगल रन लेने वाले खिलाड़ी बने विराट : Virat Kohli
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल रन दौड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 6125 रन सिर्फ सिंगल के जरिए बनाए हैं। विराट कोहली को हमेशा विकेटों के बीच तेज दौड़ने वाला बल्लेबाज माना जाता रहा है। यही वजह है कि उन्होंने चौकों छक्कों के साथ सिंगल और डबल्स से भी लगातार रन जुटाए।
दूसरे और तीसरे स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज
इस सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम आता है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5503 रन सिंगल के जरिए बनाए थे। वहीं तीसरे स्थान पर श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने हैं जिन्होंने 4789 रन एक एक रन दौड़कर जुटाए।
धोनी भी सूची में शामिल
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस सूची में शामिल (Virat Kohli) हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 4470 रन सिंगल के जरिए बनाए। धोनी को भी विकेटों के बीच तेज दौड़ने और स्ट्राइक रोटेट करने के लिए जाना जाता था। कई मौकों पर उन्होंने इसी अंदाज में टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला।
पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 3912 रन सिंगल के जरिए बनाए थे। इन खिलाड़ियों की खासियत सिर्फ बड़े शॉट लगाना नहीं बल्कि लगातार रन दौड़कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना भी रही है।
वनडे में शानदार रहे विराट के आंकड़े
विराट कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट और आईपीएल में खेलते नजर (Virat Kohli) आते हैं। उन्होंने वनडे में अब तक 311 मुकाबलों में 14797 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 54 शतक और 77 अर्धशतक निकले हैं। उन्हें वनडे क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिना जाता है।



