मनीप्लांट ही नहीं घर-आंगन में इन 4 पौधों को लगाने पर भी आता है धन- वैभव, आसपास ही मिलते हैं

vastu for money
Vastu for money : सब पौधों का अपना विशेष महत्व
रायपुर। Vastu for money : सुख समृद्ध जीवन जीने की चाह हर किसी को होत है। लेकिन इसके लिए पैसों की जरूरत होती है। लोग पैसा अर्जित करने के लिए मेहनत भी करते हैं। लेकिन हर किसीको चाहिए उतना पैसा नहीं मिल पाता, जिससे समृद्ध जीवन जीने की चाह अधूरी रह जाती है।
लेकिन वास्तुशास्त्र (vastu for money) में घर में कुछ ऐसे पौधों-वृक्षों का जिक्र है, जिनके बारे में कहा गया है कि इन्हें घर आंगन में लगाने पर धन-वैभव प्राप्त होता है। इन पौधों में मनी प्लांट का नाम काफी चर्चित है।
लेकिन मनी प्लांट के अलावा कुछ अन्य पौधे तथा वृक्ष भी है जिनसे वास्तुशास्त्र के अनुसार धन वैभव की प्राप्ति होती है। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो आसपास आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों तथा वृक्षों के बारे में।
Vastu for Money : शमी

वास्तुशास्त्र के अनुसार शमी का पेड़ अत्यंत खास होता है। शमी भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय है। वहीं भगवन गणेश को अर्पित किए जाने वाले 21 पत्तियों में भी शमी शामिल है। माना जाता है कि शमी का पेड़ आंगन में लगाने पर दरिद्रता दूर होती है। सोमवार को महादेव को शमी की पत्ती व फूल अर्पित करने पर घर में सुख, समृद्धि आती है। शमी को पेड़ को पैसे केे पेड़ की उपमा दी गई है। माना जाता है कि घर में यदि शमी का पेड़ हो तो पैसे की कमी दूर हो सकती है।
मनी ट्री

मनी ट्री नाम का पौधा वास्तुशास्त्र के अनुसार अब अधिक लोकप्रिय हो रहा है। इसकी उत्पत्ति अमेरिका में हुई थी। फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में इस मनी ट्री को अत्यंत खास माने गए हैं। आज के आधुनिक काल में ये पौधा ऑनलाइन या नर्सरी से भी खरीदा जा सकता है। मनी ट्री को घर में लगाने अनेक फायदे मिल सकते हैं।
अश्वगंधा

अश्वगंधा को वास्तुशास्त्र (vastu for money) के अनुसार काफी समृद्धशाली माना जाता है। आंगन में अश्वगंधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसे घर के आंगन में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अश्वगंधा एक औषधिय वनस्पति भी है, जिससे अनेक लाभ मिल सकते हैं। कुछ जगह अश्वगंधा का इस्तेमाल भगवान की पूजा में भी होता है। वास्तुशास्त्र एवं आयुर्वेद में अश्वगंधा के अनेक फायदे हैं।
श्वेतार्क

वास्तुशास्त्र के अनुसार श्वेतार्क का सौभाग्य का सूचक माना जाता है। श्वेतार्क को सफेद रंग के फूल आते हैं। इसमे से सफेद रंग का द्रव्य निकलता है। घर में इसे लगाना उचित माना जाता है। श्वेतार्क को बालकन या आंगन में लगाया जा सकता है। श्वेतार्क को गणपति का प्रतीक माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि इससे घर में सुख, शांतता, समृद्धि निवास करती है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट की लता दिखने में अतिशय मनमोहक होती है। मनीप्लांट वातावरण को भी शुद्ध करता है। वास्तुशास्त्र केे मुताबिक आग्रेय दिशा में मनीप्लांट लगाना चाहिए। इस दिशा में माना जाता है कि मनीप्लांट को घर में लगाने पर कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। पैसे की आवक अच्छी रहती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है।