नगरीय निकाय चुनाव : मतदान केंद्रों में सुबह से ही लंबी कतारें, ये रहा अब तक का मतदान प्रतिशत…

नगरीय निकाय चुनाव : मतदान केंद्रों में सुबह से ही लंबी कतारें, ये रहा अब तक का मतदान प्रतिशत…

Urban body elections: Long queues in polling stations since morning, here is the voting percentage so far...

Urban Body Voting

रायपुर/नवप्रदेश। Urban Body Voting : नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज प्रदेश के 385 वार्डों में आम निर्वाचन और उप निर्वाचन के लिए मतदान डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। नगरीय निकाय निर्वाचन- 2021 के तहत रायपुर जिले में नगर पालिक निगम बिरगांव और गोबरा नवापारा में आज मतदान हो रहा है ।

नगर पालिक निगम बिरगांव में आज सुबह 8:00 बजे से सभी 95 मतदान केंद्रों में मतदान प्रारंभ हुआ। इसी तरह गोबरा नवापारा के वार्ड 14 के दोनों मतदान केंद्रों में प्रातः 8 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया है।

Urban body elections: Long queues in polling stations since morning, here is the voting percentage so far...
Urban Body Voting

बिरगांव नगर पालिक निगम ( Urban Body Voting )में हो रहे मतदान में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई । सुबह से पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक रही । बिरगांव के अडवानी आरलिकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र क्रमांक 65 में सुबह 9:00 बजे तक 1004 मतदाताओं में से 52 पुरुषों और 20 महिलाओं ने मतदान किया। पहले घंटे में 7.1 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 67 में पहले घंटे में 25 पुरुषों और 13 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले घंटे में 6%मतदान हुआ। मतदान क्रमांक 66 में 48 पुरुष और 22 महिलाओं ने मतदान किया। पहले घंटे में 7.07 % मतदान हुआ।

मतदान केंद्रों में निशक्तजन ( Urban Body Voting )के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी केंद्रों में इतनी ठंड होने के बावजूद निशक्तजन महिला एवं पुरुष अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान देते नजर आये।

आम निर्वाचन  सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

नगर पालिक निगम

1.बीरगांव-21.
2.भिलाई – 12.70
3.रिसाली-6.45
4.भिलाई चरोदा -14.37

नगर पालिका परिषद

  1. मारो(बेमेतरा -4.66
    2.जामुल (दुर्ग) -8.73
    3.सारंगढ़ (रायगढ़) -19.88
    5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -22.84

नगर पंचायत

1.प्रेमनगर(सूरजपुर) -49.91
2.नरहरपुर (कांकेर)- 53.85
3.कोंटा (सुकमा)-52.71
4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-47.57
5 .भोपालपट्टनम( बीजापुर)- 46.17
6.मारो(बेमेतरा)-31.52

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *