छत्तीसगढ़

President Sarguja Visit : एक दिवसीय प्रवास पर राष्ट्रपति आज सरगुजा पहुंचेंगी, दो बड़ी योजनाओं का होगा शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर अंबिकापुर (President Sarguja Visit) पहुंच रही हैं। वे कालेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

https://www.youtube.com/watch?v=fHauzjYzxHs

राष्ट्रपति यहां मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना और मुख्यमंत्री बैगा, गुनिया, हड़जोड़ सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगी। अखरा विकास योजना के तहत अधिकतम 25 लाख रुपये प्रति वर्ष की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं पारंपरिक जड़ी-बूटी से उपचार करने वाले परिवारों को 5,000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

समारोह में राष्ट्रपति उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव तथा शहीद वीरनारायण सिंह लोक कला नृत्य प्रतियोगिता के विजेता दलों को सम्मानित करेंगी। इसके अलावा वे जनजातीय विद्रोहों के नायकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों, और राज्य की प्रमुख जनजातियों व उपजनजातियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका सम्मान करेंगी। आयोजन स्थल पर राज्य स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला भी लगाया गया है, जिसका राष्ट्रपति (President Sarguja Visit) अवलोकन करेंगी।

https://youtu.be/B2UQP6xObfs

सरगुजा में राष्ट्रपति का यह प्रवास 73 वर्ष बाद हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 2,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम (President Sarguja Visit) में उतरेगा, जहां से वे सड़क मार्ग से आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगी। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और राज्य के अन्य मंत्री शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button