दुनिया

Taiwan earthquake: ताइवान में जोरदार भूकंप, तीव्रता 7.2, सुनामी की चेतावनी.. VIDEO

-ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह-सुबह आया भूकंप

ताइपे। Taiwan earthquake: ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार को जोरदार भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई। भूकंप से देश में व्यापक क्षति पहुंची है। इसके चलते देशभर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और रेलवे सेवा बंद कर दी गई हैं।

ताइवान सरकार की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, ताइवान (Taiwan earthquake) की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। इस भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

समुद्र में 3 मीटर (9.8 फीट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है। मौसम विभाग ने जापान में सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है। देशभर में बचाव टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के मुताबिक, भूकंप के बाद कई इमारतें ढह गई हैं। पुलों और सड़कों पर वाहन चलते नजर आये। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ताइपे में बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है।

जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

ताइवान में भूकंप (Taiwan earthquake) के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान का कहना है कि ओकिनावा प्रान्त के आसपास के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। ये सुनामी लहरें तीन मीटर तक ऊंची हो सकती हैं।

फिलीपींस में भी सतर्कता की चेतावनी

फिलीपींस में भी सुनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी ने कई प्रांतों के तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button