छत्तीसगढ़

Kumhari Toll Plaza Closure : जून 2026 से कुम्हारी टोल प्लाजा होगा बंद, रायपुर को मिलेगी स्थायी ट्रैफिक राहत

राजधानी के प्रवेश मार्ग पर रोज़ाना लगने वाले जाम, टोल की लंबी कतारें और बढ़ती झुंझलाहट – इन सबको लेकर अब तस्वीर बदलने (Kumhari Toll Plaza Closure) जा रही है। एक ऐसा फैसला सामने आया है, जिसका असर सिर्फ ट्रैफिक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले वर्षों की सड़क व्यवस्था की दिशा तय करेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=32K1xKVM8Ho

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानीवासियों को बड़ी राहत की घोषणा करते हुए कहा है कि जून 2026 में कुम्हारी टोल प्लाजा पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और स्टेट हाईवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही दुर्ग–आरंग बायपास शुरू होगा, कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मार्च 2026 के बाद किसी भी नए टोल टेंडर को जारी नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि अक्टूबर 2026 से भारतमाला एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के साथ रायपुर को आधुनिक सड़क कनेक्टिविटी की नई सौगात (Kumhari Toll Plaza Closure) मिलेगी। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

राजधानी और आसपास के इलाकों के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। कचना ओवरब्रिज को मार्च 2026 तक पूरा करने, तेलीबांधा से जोरा ओवरब्रिज को VIP रोड से जोड़ने और भनपुरी से जोरा तक एलिवेटेड रोड के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

इसके अलावा VIP चौक और रिंग रोड पर लगने वाले जाम को देखते हुए सर्विस रोड हटाने, कमल विहार सहित अन्य क्षेत्रों में ग्रेड सेपरेटर, रिंग रोड-1 पर डीडीयू नगर के पास अंडरपास, तथा महावीर नगर से VIP रोड होते हुए अमलीडीह तालाब के ऊपर पुल की योजना पर भी काम तेज करने (Kumhari Toll Plaza Closure) को कहा गया है।

पंडरी क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए खालसा कॉलेज से मोवा तक करीब 4.5 किलोमीटर लंबे पुल और अमलेश्वर से कुम्हारी तक खारुन नदी किनारे सड़क निर्माण जैसे प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button